{"_id":"61148a95d0a0205a7c6de875","slug":"nottingham-test-match-40-percent-penalty-on-india-and-england-teams-for-slow-over-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"नॉटिघंम टेस्ट मैच: धीमी ओवर गति के लिए दोनों टीमों पर 40 प्रतिशत जुर्माना, दो-दो अंक भी कटे ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नॉटिघंम टेस्ट मैच: धीमी ओवर गति के लिए दोनों टीमों पर 40 प्रतिशत जुर्माना, दो-दो अंक भी कटे
Thu, 12 Aug 2021 08:12 AM IST
देव कश्यप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 12 Aug 2021 08:12 AM IST
सार
- खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार तय समय में एक ओवर कम करने पर खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईसीसी ने नॉटिघंम में पहले टेस्ट मैच में धीमी ओवर गति के लिए भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों पर मैच शुल्क का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाने के अलावा उनके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दो-दो अंक भी काट दिए हैं। इन दोनों टीमों ने निर्धारित समय में दो-दो ओवर कम किए थे।
विज्ञापन
इसके बाद आईसीसी मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने उन पर यह जुर्माना लगाया। खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार तय समय में एक ओवर कम करने पर खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।
विज्ञापन
इसके अलावा आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए तय किए गए नियमों के अनुसार नियत समय में एक ओवर कम करने पर टीम पर एक अंक का जुर्माना लगाया जाएगा। भारतीय कप्तान विराट कोहली और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अपनी गलती स्वीकार की है और उन्होंने जुर्माना स्वीकार कर लिया है, इसलिए इस मामले में आगे कोई सुनवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
बुमराह की शीर्ष दस में वापसी, कोहली एक स्थान नीचे खिसके
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी की गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में वापसी की है। कप्तान कोहली बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट उनकी जगह चौथे स्थान पर काबिज हो गए हैं। सितंबर 2019 में अपने कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग पर पहुंचने वाले बुमराह ने नॉटिंघम टेस्ट मैच में नौ विकेट लिए थे।
इससे वह 10 पायदान चढ़कर नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पहले की तरह क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर बने हुए हैं। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी सूची में तीन पायदान ऊपर 36वें पहुंच गए हैं। राहुल ने 56वें स्थान के साथ टेस्ट रैंकिंग में वापसी की है। जडेजा ने ऑलराउंडरों की रैंकिंग में एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
अश्विन चौथे स्थान पर हैं। अश्विन गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस के बाद दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। शार्दुल 19 पायदान की छलांग लगाकर 55वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने टी20 रैंकिंग में ऑलराउंडरों की सूची में फिर से नंबर एक स्थान हासिल किया। वह इससे पहले अक्तूबर 2017 में शीर्ष पर पहुंचे थे।