फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Notice to BCCI officials by CoA on non Participation of Rahul Johri in SGM

जौहरी को SGM से बाहर किए जाने पर, खन्ना सहित BCCI पदाधिकारियों को नोटिस

Thu, 27 Jul 2017 10:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 27 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
Notice to BCCI officials by CoA on non Participation of Rahul Johri in SGM
बीसीसीआई - फोटो : getty
प्रशासकों की समिति (सीईओ) ने सीईओ राहुल जौहरी को एसजीएम में भाग लेने की अनुमति नहीं देने पर बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना सहित अन्य पदाधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं। इसमें कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी और कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


सीओए की छह अप्रैल को दी गई तीसरी स्टेटस रिपोर्ट में जौहरी को बीसीसीआई की सभी बैठकों में उसका प्रतिनिधि बताया गया था, लेकिन बुधवार को बोर्ड की एसजीएम में जौहरी को भाग नहीं लेने दिया गया। कार्यवाहक सचिव अमिताभ ने जौहरी को बैठक से बाहर जाने को कहा था। उन्होंने यह दलील दी थी कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जुलाई के फैसले में  यह साफ तौर पर कहा गया है कि सिर्फ राज्य संघों के पदाधिकारी ही भाग ले सकते हैं और वह इस आदेश का पालन कर रहे थे।
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘हां, सीओए ने खन्ना, अमिताभ चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी को ई-मेल भेजे हैं।’ सीओए जानना चाहता है कि राहुल जौहरी को बैठक में भाग क्यों नहीं लेने दिया गया। जौहरी के अलावा एमवी श्रीधर को भी बैठक में भाग नहीं लेने दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed