{"_id":"6cbf8b06-ab7b-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"not-among-runs-gilichrist-says-he-is-under-scrutiny","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चला बल्ला तो खुद को आराम देगा यह कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नहीं चला बल्ला तो खुद को आराम देगा यह कप्तान
मोहाली/एजेंसी
Updated Tue, 23 Apr 2013 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने संकेत दिए हैं कि टीम के अगले मैच में कोई और कमान संभाल सकता है।
विज्ञापन
पिछले मैच में मंदीप सिंह और डेविड मिलर की शानदार पारी से पंजाब की टीम पुणे को हराने में सफल रही लेकिन गिलक्रिस्ट इस मैच में भी रन नहीं बना सके।
ऐसे में टीम की हित को ध्यान में रखते हुए गिलक्रिस्ट अगले मैचों से खुद को बाहर रखने की सोच रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं रन नहीं बना रहा जिस कारण निश्चित रूप से मैं निशाने पर हूं। इसके अलावा मैंने एक कैच भी टपकाया जिसका खामियाजा हमें मैच गंवाकर भुगतना पड़ सकता था। मेरे लिए अभी कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा। अगले मैच के लिए जब अब हम चयन के लिए बैठेंगे तब हम देखेंगे कि मेरे लिए क्या सही हो सकता है। निश्चित रूप से टीम आज जिस मुकाम पर है उसे वहां तक युवाओं ने ही पहुंचाया है।’
विज्ञापन