{"_id":"622f5bc7570561574269ebce","slug":"non-stiker-batsman-runs-before-ball-being-bowled-in-european-cricket-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"European Cricket: गेंद फेंकी जाने से पहले ही आधी पिच तक दौड़ गया बल्लेबाज, देखें मजेदार वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
European Cricket: गेंद फेंकी जाने से पहले ही आधी पिच तक दौड़ गया बल्लेबाज, देखें मजेदार वीडियो
Mon, 14 Mar 2022 08:44 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 14 Mar 2022 08:44 PM IST
सार
यूरोप के एक मैच में बल्लेबाज गेंद फेंकी जाने से पहले ही आधी पिच तक दौड़ गया। हालांकि, गेंदबाज ने यहां पर बल्लेबाज को आउट नहीं किया और अंपायर से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
गेंद फेंकी जाने से पहले ही बल्लेबाज आधी पिच तक दौड़ गया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूरोप में एक क्रिकेट मैच के दौरान मजेदार वाकया देखने को मिला है। यहां नॉन स्ट्राइक में खड़ा बल्लेबाज गेंद फेंकी जाने से पहले ही आधी पिच तक दौड़ गया। वहीं गेंदबाज ने गेंद नहीं की, लेकिन बल्लेबाज को रन आउट भी नहीं किया। उसने अंपायर से इसकी शिकायत की। इसके बाद अंपायर ने बल्लेबाज को चेतावनी दी और मैच आगे चलता रहा है। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुल लोग गेंदबाज की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग बल्लेबाज पर हंस रहे हैं।
क्रिकेट में मैदान में इससे पहले भी कई बार नॉन स्ट्राइक पर खड़ा बल्लेबाज गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटने से पहले भाग चुके हैं और रन आउट भी हुए हैं। हालांकि, गेंदबाज ने इस बार ऐसा नहीं किया और बल्लेबाज को एक जीवनदान दे दिया।
विज्ञापन
मांकडिंग या रन आउट हो सकता था बल्लेबाज
जब भी कोई बल्लेबाज गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटने से पहले ही क्रीज छोड़ देता है तब गेंदबाज गिल्लियां बिखेरकर उसे आउट कर सकता है। इस तरीके को पहले मांकड़िंग कहा जाता था। अब इसे रन आउट की श्रेणी में शामिल किया गया है। मेरीलिबोन क्रिकेट क्लब ने हाल ही में क्रिकेट के नियमों में बदलाव किया है। पहले इस तरीके से किसी खिलाड़ी को आउट करना खेल भावना के खिलाफ माना जाता था, लेकिन अब इसे रन आउट की श्रेणी में रखा गया है।
इस नियम की वजह से चर्चा में रहे हैं अश्विन
भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन इस नियम की वजह से काफी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज जोश बटलर को इसी तरीके से रन आउट किया था। इसके बाद इस घटना पर खासा विवाद हुआ था। कई खिलाड़ियों ने अश्विन की आलोचना की थी, जबकि कई दिग्गज उनके समर्थन में भी आए थे। हालांकि, अश्विन ने नियमों के अंदर रहकर ही बटलर को आउट किया था।

Incredible backing-up from this lad 😂🏃♂️@EuropeanCricket pic.twitter.com/4mbICTxbc5
— That’s so Village (@ThatsSoVillage) March 13, 2022