{"_id":"1a6ba9f8-95fe-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"no-sri-lankan-players-in-chennai-ipl-says-jayalalithaa","type":"story","status":"publish","title_hn":"'श्रीलंकाइयों को हटाओ, तभी होगा चेन्नई में IPL'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'श्रीलंकाइयों को हटाओ, तभी होगा चेन्नई में IPL'
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 26 Mar 2013 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि चेन्नई में होने वाले आईपीएल मैचों के दौरान कोई भी श्रीलंकाई खिलाड़ी या अंपायर हिस्सा न लें।
विज्ञापन
जयललिता ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर कहा, 'उन्हें चेन्नई में होने वाले आईपीएल मैचों में श्रीलंकाई खिलाड़ी या अंपायरों के हिस्सा लेने पर कड़ी आपत्ति है। अगर इन्हें हटाया नहीं गया तो चेन्नई में आईपीएल के मैच नहीं होने दिए जाएंगे।'
विज्ञापन
मालूम हो कि तीन अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल के छठे संस्करण में श्रीलंका के 13 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें कुमार संगकारा, मुथैया मुरलीधरन, माहेला जयवर्द्घने, लासिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
इससे पहले तमिलनाडु में बिगड़े हालात को देखते हुए आईपीएल की छह टीमों ने गवर्निग काउंसिल से चेन्नई को आईपीएल वेन्यू से अलग करने की मांग कर चुके हैं। हालांकि इस पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी 2010 में तेलंगाना आंदोलन के चलते आईपीएल के हैदराबाद में होने वाले मैचों को स्थानांतरित किया गया था।
बेशक भारत आएं श्रीलंकाई खिलाड़ी: श्रीनिवासन
पिछले दिनों बीसीसीआई प्रमुख एन श्रीनिवासन ने कहा था, ‘भारत एक सुरक्षित देश है तथा तमिलनाडु में कानून व्यवस्था को लेकर कोई समस्या नहीं है। आईपीएल अब नजदीक ही है और यदि फिर भी कोई समस्या होती है तो हम इसे सुलझा लेंगे।’
क्या है मामला
श्रीलंका में तमिलों के साथ हो रहे मानवाधिकार उल्लंघन के विरोध में तमिलनाडु में कई युवा संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। तमिलनाडु की प्रमुख विपक्षी दल डीएमके श्रीलंका के विरोध में पहले ही केंद्र की यूपीए सरकार से समर्थन वापस ले चुकी है।