फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   no radio coverage for india australia test series

रेडियो पर नहीं होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का प्रसारण

Sat, 16 Feb 2013 05:40 PM IST
सिडनी/एजेंसी
सिडनी/एजेंसी Updated Sat, 16 Feb 2013 05:40 PM IST
विज्ञापन
no radio coverage for india australia test series

ऑस्ट्रेलिया की सरकारी प्रसारण कंपनी ऑस्ट्रेलियन ब्रांडकास्टिंग कॉरपोरेशन (एबीसी) ज्यादा फीस होने के कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का प्रसारण नहीं करेगा। एबीसी ने कहा कि वह बीसीसीआई द्वारा मांगी गई प्रसारण अधिकार की फीस का भुगतान करने में असमर्थ हैं इसलिए उसने इस सीरीज का सीधा प्रसारण नहीं करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


एबीसी ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई (बीसीसीआई) द्वारा मांगी गई प्रसारण अधिकार की फीस का भुगतान करने मे असमर्थ है। 22 फरवरी से शुरू होने जा रही चार टेस्ट मैचों की इस सीरीज को कवर करने के लिए एबीसी ने अपने रेडियो प्रस्तोता जिम मैक्सवेल को भेजने की पेशकश की थी, लेकिन बीसीसीआई ने उन्हें आधिकारिक मान्यता नहीं दी।
विज्ञापन


एबीसी के प्रवक्ता ने कहा कि यह बेहद निराशाजनक है। हम भारत और ऑस्ट्रेलिया की इस सीरीज को केवल समाचार की तरह कवर करेंगे, लेकिन इसका सीधा प्रसारण नहीं कर पाएंगे। एबीसी ने बताया कि उसके प्रबंध निदेशक मार्क स्काट ऑस्ट्रेलिया में भारतीय उच्च आयोग से इस बारे में बात करेंगे कि मैक्सवेल को मान्यता नहीं देने के निर्णय पर दोबारा विचार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed