फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं कटेगा भारतीय क्रिकेटर्स का पैसा, कर्मचारियों के वेतन से नुकसान की भरपाई करेगा BCCI!

Fri, 15 May 2020 02:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 15 May 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
No pay cut for players, we are looking to curtail other expenses says BCCI
टीम इंडिया - फोटो : बीसीसीआई

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड यानी BCCI ने कोरोना काल के दौरान अपने खिलाड़ियों की फीस में किसी तरह की कोई कटौती नहीं करने का फैसला लिया है। बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया के कोषाध्यक्ष अरुण कुमार धूमल ने शुक्रवार को कहा कि क्रिकेट आयोजन रद्द हो जाने और अनिश्चितकाल के लिए आईपीएल टल जाने से नुकसान तो हुआ है, लेकिन खिलाड़ियों के वेतन में कटौती इस समस्या से उबरने का आखिरी विकल्प होगा। बोर्ड इस नुकसान की भरपाई अपने कर्मचारियों और अधिकारियों से वसूलने की तैयारी में है।

No pay cut for players, we are looking to curtail other expenses says BCCI
- फोटो : अमर उजाला

समाचार एजेंसी ANI से धूमल ने कहा कि, 'हम उम्मीद कर रहे हैं कि वित्तीय संकट के बावजूद इससे पार पाया जा सकता है, लेकिन हां आईपीएल बीसीसीआई के लिए एक बड़ा राजस्व का माध्यम था। हालांकि, कोषाध्यक्ष ने स्वीकार किया कि बोर्ड जहां भी संभव हो अपने खर्च में कटौती करेगा और नुकसान की भरपाई के लिए राजस्व के दूसरे माध्यम तलाशेगा।'

No pay cut for players, we are looking to curtail other expenses says BCCI
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरी ओर अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ये संकेत दे दिए हैं कि अगर आईपीएल 2020 रद्द हो जाता है तो फिर खिलाड़ियों पर गाज गिर सकती है। पूर्व भारतीय कप्तान ने मिड-डे से कहा है, 'हमें अपनी वित्तीय स्थिति की जांच करनी होगी। IPL की मेजबानी नहीं करने से बोर्ड को 4 हजार करोड़ का नुकसान होगा, ऐसे में वेतन कटौती की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
No pay cut for players, we are looking to curtail other expenses says BCCI
- फोटो : पीटीआई

कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप और लॉकडाउन के मद्देनजर देश में मार्च से क्रिकेट की सारी गतिविधियां ठप पड़ी है। भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीका को सीरीज बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ा था। संकट के इस दौर से उबरने के लिए वैसे भी कई क्रिकेट बोर्ड अपनी टीम के खिलाड़ियों का वेतन काट चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed