फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   no cricketer for khel ratna award this year

इस साल भी कोई क्रिकेटर नहीं बनेगा खेल रत्न

Fri, 28 Jun 2013 12:32 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Fri, 28 Jun 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
no cricketer for khel ratna award this year

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के किसी क्रिकेटर को इस साल भी खिलाड़ियों के लिए सर्वोच्च सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए किसी भी क्रिकेटर के नाम की सिफारिश ही नहीं भेजी है। बोर्ड को इस अवॉर्ड के लिए किसी क्रिकेटर का नाम समझ में ही नहीं आया।
विज्ञापन


हालांकि, बीसीसीआई ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए विराट कोहली का नाम भेजा है, जबकि दिग्गज ओपनर और पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का नाम लाइफटाइफ अचीवमेंट ध्यानचंद अवॉर्ड के लिए नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल खेल रत्न के लिए पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का नाम चल रहा था, लेकिन कमेटी की बैठक में बीसीसीआई प्रतिनिधि रवि शास्त्री की गैरमौजूदगी की वजह से उन्हें यह नहीं मिल सका।

हालांकि, शास्त्री ने बाद में यह सफाई दी कि बैठक में हिस्सा लेने के लिए खेल मंत्रालय की तरफ से उन्हें कोई औपचारिक आमंत्रण नहीं मिला था।

पिछले साल लंदन ओलंपिक में पदक जीतने पर पिछले साल पहलवान योगेश्वर दत्त और निशानेबाज विजय कुमार को खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था।

हालांकि, पूर्व कप्तान द्रविड़ को इस साल शुरुआत में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

पिछले दो सालों से क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले कोहली को अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामांकन नहीं मिल सका था। पिछले साल युवराज सिंह को वरिष्ठता और 2011 में विश्व कप में शानदार खेल के कारण अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed