{"_id":"bbceac04-ab7b-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"no-big-plan-about-sehwag-says-lehman","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहवाग के जल्दी आउट होने की प्रार्थना करेगा यह कंगारू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सहवाग के जल्दी आउट होने की प्रार्थना करेगा यह कंगारू
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2013 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्फोटक वीरेंद्र सहवाग का बल्ला जाग उठा है। किंग्स इलेवन पंजाब के ऑस्ट्रेलियाई कोच डैरेन लेहमन को इस बात की चिंता सताने लगी है।
बावजूद इसके मंगलवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उनकी ओर से इस बल्लेबाज के खिलाफ कोई रणनीति नहीं बनाई जाएगी।
लेहमन साफ कर देते हैं उनके खिलाफ रणनीति काम नहीं करेगी। अगर वह रंग में होंगे तो उन्हें रोकना नामुमकिन है। यह अच्छा होगा उनके इस अंदाज को बाहर बैठकर देखा जाए। लेकिन वह उम्मीद करते हैं कि सहवाग उनके खिलाफ शांत ही रहेंगे।
पुणे वारियर्स के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद बुलंद हौसले के साथ आए लेहमन यह भी खुलासा कर देते हैं कि कल के मैच में वह जीती हुई टीम में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। इसका कारण मोहाली और दिल्ली के विकेट में अंतर होना है।
हालांकि उनके लिए चिंता यह भी है कि शान मार्श टीम के साथ जुड़ जरूर गए हैं लेकिन कल के मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। लेहमन के मुताबिक उन्हें अभी कुछ और मुकाबलों से बाहर रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन
उनकी हाल ही में सर्जरी हुई है और उनका विकेटों के बीच दौड़ लगवाकर और फील्डिंग के जरिए टेस्ट लेना बाकी है। कप्तान एडम गिलक्रिस्ट के बल्ले नहीं निकल रहे रनों पर लेहमन कहते हैं कि अगर ऐसा होता तो वह और कप्तान दोनों खुश होते। बावजूद इसके गिलक्रिस्ट कप्तानी में अच्छा रोल निभा रहे हैं।
दूसरी ओर जीत की पटरी पर वापस लौटकर भी दिल्ली के खेमे में हलचल है। दक्षिण अफ्रीकी आलराउंडर राल्फ वानडर मर्वे के मुताबिक टीम इस क्रम को जारी रखना चाहती है। एक भी हार उनके लिए खतरे से खाली नहीं है।