IPL 2022: प्लेइंग-11 में आठवें नंबर पर नाम देख भड़के जडेजा, कहा- मुझे 11वें नंबर पर रखो
भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा इन दिनों चोट की वजह से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन वह क्रिकेट और अपने प्रशंसकों से सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार जुड़े हुए हैं। जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल नीलामी से पहले 16 करोड़ रुपये की बड़ी राशि के साथ रिटेन किया और अब वह नए सीजन के लिए खुद को तैयार करने में लगे हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा इन दिनों चोट की वजह से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन वह क्रिकेट और अपने प्रशंसकों से सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार जुड़े हुए हैं। जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल नीलामी से पहले 16 करोड़ रुपये की बड़ी राशि के साथ रिटेन किया और अब वह नए सीजन के लिए खुद को तैयार करने में लगे हुए हैं। चेन्नई ने जडेजा के अलावा महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़ और मोईन अली को रिटेन किया है। नीलामी से पहले धोनी चेन्नई पहुंच चुके हैं।
आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन अगले महीने की 12 और 13 फरवरी को आयोजित किया जाएगा जिसमें 10 फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी और 200 से अधिक खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी। इसे देखते हुए कई फ्रेंचाइजियों ने अपने फैंस के लिए मॉक ऑक्शन भी शुरू कर दिया है।
इस बीच आईपीएल के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने फैंस से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए प्लेइंग XI चुनने के लिए कहा। ब्रॉडकास्टर्स के तमिल ट्विटर अकाउंट ने प्लेइंग इलेवन की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें रिटेन किए गए खिलाड़ियों को चार अलग-अलग जगहों पर रखा गया। इसमें ऋतुराज गायकवाड़ पहले, मोइन अली तीसरे, एमएस धोनी सातवें और रवींद्र जडेजा आठवें नंबर पर रखे गए।
जडेजा ने इस ट्वीट को देखने के बाद कमेंट करते हुए पहले पोस्ट का अनुवाद करने के लिए कहा और इसके बाद एक और ट्वीट कर लिखा, "आठवें नंबर पर थोड़ा जल्दी हो जाएगा, मुझे 11 पर रखो।"
गौरतलब है कि रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद अहम खिलाड़ी हैं जिन्होंने टीम को कई खास जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई है उन्हें 2021 में कई मौकों पर बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया था। उन्होंने 12 पारियों में 146 की स्ट्राइक रेट और 76 की औसत से 227 रन बनाए थे। गेंदबाजी में भी उन्होंने 16 पारियों में 13 विकेट चटकाए थे।No 8 too early for me ! Put me @ 11🤣🤣
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) January 29, 2022