फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nicholas Pooran Odered 15 thousand's pizza inside bio bubble after getting 10.75 crore in IPL Auction got shock aftre party

IPL Auction: 10.75 करोड़ में बिकने के बाद निकोलस पूरन ने मंगाया 15 हजार का पिज्जा, बायो बबल में पार्टी के बाद लगा झटका

Wed, 16 Feb 2022 01:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 16 Feb 2022 01:58 PM IST
सार

बायो बबल के अंदर पिज्जा पार्टी के अगले दिन निकोलस को जोर का झटका लगा, जब उन्होंने अपने फोन का नया चार्जर सॉकेट में लगाया। हालांकि, उन्हें बड़ी समस्या नहीं हुई और अब वो ठीक हैं। 

विज्ञापन
Nicholas Pooran Odered 15 thousand's pizza inside bio bubble after getting 10.75 crore in IPL Auction got shock aftre party
निकोलस पूरन

विस्तार

आईपीएल ऑक्शन 2022 में हैदराबाद की टीम ने निकोलस पूरन को 10.75 करोड़ की मोटी रकम देकर खरीदा है। पिछले सीजन में पंजाब के लिए खेलने वाले पूरन अब हैदराबाद के लिए छक्के लगाते दिखेंगे। नीलामी में 10.75 करोड़ पाने के बाद पूरन ने वेस्टइंडीज के सभी खिलाड़ियों को पार्टी दी और 15 हजार का पिज्जा मंगाया। बायो बबल के अंदर पार्टी के बाद उन्हें तगड़ा झटका भी लगा। पूरन ने अगले दिन जैसे ही अपना नया चार्जर सॉकेट में लगाया, उन्हें जोर का झटका लगा। हालांकि, अब उनकी तबीयत ठीक है और पहले टी-20 मैच के लिए फिट हैं। 
विज्ञापन


आईपीएल 2021 में पूरन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने पंजाब के लिए 7.72 के औसत से 85 रन बनाए थे, लेकिन उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था और इसी वजह से उन्हें मेगा ऑक्शन में मोटी रकम मिली है। 
विज्ञापन


बायो बबल के अंदर हुई पिज्जा पार्टी
आईपीएल नीलामी में 10.75 करोड़ में बिकने के बाद पूरन ने अपने साथी खिलाड़ियों को पिज्जा पार्टी दी थी। उन्होंने कुल 15 पिज्जा मंगाए थे, लेकिन बायो बबल के अंदर बाहर से खाना नहीं आ सकता है। ऐसे में होटल के खास शेफ ने ये 15 पिज्जा बनाए। ग्रेड एक के बायो बबल में खिलाड़ियों के पास जाने से पहले हर चीज को सैनिटाइज किया जाता है और खाने के तापमान का भी ध्यान रखा जाता है। इस बार भी ऐसा हुआ, इसके लिए पूरन को 15 हजार रुपये का बिल भरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिज्जा पार्टी के बाद लगा जोर का झटका
पिज्जा पार्टी के बाद पूरन के फोन का चार्जर खराब हो गया था। इसके बाद उन्होंने दूसरा चार्जर मंगाया। बायो बबल में आने से पहले चार्जर को भी सैनिटाइज किया गया, लेकिन जैसे ही पूरन ने इस चार्जर को सॉकेट में लगाया, उन्हें जोर का झटका लगा। सैनिटाइनजर में एल्कोहल होता है, जो विद्युत का सुचालक माना जाता है। शायद सैनिटाइज होने के बाद पूरन का चार्जर ठीक से सूखा नहीं था और उसे सॉकेट में लगाते हीं उन्हें जोर का झटका लगा। 


अब पूरन पूरी तरह से ठीक है और टी-20 सीरीज के पहले मैच में खेलने के लिए तैयार हैं। वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों में उन्होंने वेस्टइंडीज की कप्तानी की थी और दोनों मैच में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अब कप्तान पोलार्ड के वापस आने के बाद कैरिबियाई टीम जीत के साथ टी-20 सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed