{"_id":"5d305abd8ebc3e6cfc5d798e","slug":"next-24-hour-is-very-crucial-for-ms-dhoni-team-india-to-announced-tomorrow-for-west-indies-tour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगले कुछ घंटे तय करेंगे धोनी का भविष्य, वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन टला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अगले कुछ घंटे तय करेंगे धोनी का भविष्य, वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन टला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 18 Jul 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
एमएस धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप में सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद अब भारतीय टीम एक नए अभियान के लिए तैयार है। अगले महीने से भारत को वेस्टइंडीज का दौरा करना है। एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय चयन समिति पहले शुक्रवार को टीम इंडिया का चयन करने वाली थी, हालांकि अब मुंबई में होनी वाली यह मीटिंग कुछ दिन के लिए स्थगित कर दी है।
2 of 6
ऋषभ पंत और एमएस धोनी
38 बरस के धोनी अब बल्ले से ‘मैच फिनिशर’ की भूमिका नहीं निभा पा रहे हैं। उन्होंने अभी तक अपने संन्यास के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन इसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। भारत को तीन अगस्त से शुरू हो रहे वेस्टइंडीज दौरे पर टी-20, वनडे और दो टेस्ट खेलने हैं। अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखकर चयनकर्ता युवा ऋषभ पंत को मौका दे सकते हैं।
3 of 6
एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी को पिछले साल अक्टूबर में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया में टी-20 श्रृंखला के लिए नहीं चुना गया था। ऐसी पूरी संभावना है कि वह इस बार भी बाहर रहें। पंत को विश्व कप में चोटिल शिखर धवन की जगह बुलाया गया था, जिसमें भारत सेमीफाइनल में बाहर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एम एस धोनी-रन आउट
- फोटो : social Media
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया है कि पूरे वर्ल्ड कप में धोनी की धीमी बल्लेबाजी को देखते हुए शायद उन्हें टीम में शामिल नहीं लिया जाएगा। विश्व कप में जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी ने धीमी पारियां खेलीं उससे उनकी बल्लेबाजी पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
shubhman gill vijay shankar
अंबाती रायुडू के रिटायर होने और विजय शंकर के नाकाम रहने से उनके लिए दरवाजे खुल सकते हैं। चयनकर्ता युवा शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ के नाम पर भी विचार कर सकते हैं हालांकि शॉ कूल्हे की चोट से जूझ रहे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।