फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगले कुछ घंटे तय करेंगे धोनी का भविष्य, वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन टला

Thu, 18 Jul 2019 07:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 18 Jul 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
Next 24 hour is very crucial for MS Dhoni, Team India to announced tomorrow for West Indies tour
एमएस धोनी

विश्व कप में सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद अब भारतीय टीम एक नए अभियान के लिए तैयार है। अगले महीने से भारत को वेस्टइंडीज का दौरा करना है। एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय चयन समिति पहले शुक्रवार को टीम इंडिया का चयन करने वाली थी, हालांकि अब मुंबई में होनी वाली यह मीटिंग कुछ दिन के लिए स्थगित कर दी है।

Next 24 hour is very crucial for MS Dhoni, Team India to announced tomorrow for West Indies tour
ऋषभ पंत और एमएस धोनी

38 बरस के धोनी अब बल्ले से ‘मैच फिनिशर’ की भूमिका नहीं निभा पा रहे हैं। उन्होंने अभी तक अपने संन्यास के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन इसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। भारत को तीन अगस्त से शुरू हो रहे वेस्टइंडीज दौरे पर टी-20, वनडे और दो टेस्ट खेलने हैं। अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखकर चयनकर्ता युवा ऋषभ पंत को मौका दे सकते हैं।

Next 24 hour is very crucial for MS Dhoni, Team India to announced tomorrow for West Indies tour
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी को पिछले साल अक्टूबर में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया में टी-20 श्रृंखला के लिए नहीं चुना गया था। ऐसी पूरी संभावना है कि वह इस बार भी बाहर रहें। पंत को विश्व कप में चोटिल शिखर धवन की जगह बुलाया गया था, जिसमें भारत सेमीफाइनल में बाहर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next 24 hour is very crucial for MS Dhoni, Team India to announced tomorrow for West Indies tour
एम एस धोनी-रन आउट - फोटो : social Media

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया है कि पूरे वर्ल्ड कप में धोनी की धीमी बल्लेबाजी को देखते हुए शायद उन्हें टीम में शामिल नहीं लिया जाएगा। विश्व कप में जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी ने धीमी पारियां खेलीं उससे उनकी बल्लेबाजी पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
Next 24 hour is very crucial for MS Dhoni, Team India to announced tomorrow for West Indies tour
shubhman gill vijay shankar

अंबाती रायुडू के रिटायर होने और विजय शंकर के नाकाम रहने से उनके लिए दरवाजे खुल सकते हैं। चयनकर्ता युवा शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ के नाम पर भी विचार कर सकते हैं हालांकि शॉ कूल्हे की चोट से जूझ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed