{"_id":"3a34b0bb55c226c980355e8dde96dbed","slug":"newzeland-women-team-won-against-team-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया को हराकर न्यूजीलैंड ने लिया पिछली हार का बदला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया को हराकर न्यूजीलैंड ने लिया पिछली हार का बदला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 02 Jul 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलोर में हुए आईसीसी वूमैन्स चैंपियनशिप क्रिकेट मैच में भारतीय महिला टीम को न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने 3 विकेट से हराकर पिछली हार का बदला ले लिया। इससे पहलेहुए मैच में मिताली राज की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 17 रनों हराया था।
विज्ञापन
इस हार के साथ ही पांच मैचों की सीरिज 1-1 से बराबर हो गई है। भारत ने पहला मैच 17 रन से जीता था। तीसरा मैच इसी स्थान पर 3 जुलाई को होगा। इस मैच में भारत के पास जीत का मौका है।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मिताली राज की टीम इंडिया 49.3 ओवर में 163 रन पर आउट हो गई। टीम में थिरुष कामिनी ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। इसमें 11 चौके और एक छक्का भी शामिल है।
विज्ञापन
जवाब में मेहमान कीवी टीम ने 44.2 ओवर में 3 विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। कीवी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 68 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे।
सोफी डिवाइन (33) और कैटी पार्किंस (30) ने यहीं से 49 रन की साझेदारी की, जो आखिरी में टीम इंडिया पर भारी पड़ी। टीम इंडिया की ओर से झूलन गोस्वामी, राजेश्वरी गायकवाड़, एकता बिष्ट ने 2-2 विकेट झटके।