टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज पर फिक्सिंग का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर विंसेंट ने टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर दिनेश मोंगिया पर मैच फिक्सिंग करने के संगीन आरोप लगाए हैं। आरोप लगाने वाले क्रिकेटर का कहना है कि मोंगिया इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) में मैच फिक्सिंग करते हैं।
लंदन के साउथवार्क क्राउन कोर्ट में सुनवाई के दौरान विंसेंट ने जूरी को बताया कि भारत के पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया इंडियन क्रिकेट लीग (आईएसएल) में ‘गैंग ऑफ फोर’ के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक थे जो मैच को फिक्स करते थे।
36 वर्षीय विंसेंट ने हमवतन पूर्व हरफनमौला क्रिस केयर्न्स के खिलाफ झूठी गवाही मामले में यह स्वीकार किया कि जब वह आईएसएल में चंडीगढ़ लॉयन्स टीम की ओर से खेल रहे थे उस समय वह इस सीनियर क्रिकेटर की जिद की वजह से वह भी मैच फिक्सिंग का हिस्सा थे।
ट्रायल के दौरान विंसेंट ने न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला डेरेल टफी और पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोंगिया का नाम लिया। विंसेंट ने कहा कि उस समय वह मानसिक पीड़ा और अवसाद से ग्रसित हो गये थे।
दिनेश मोंगिया ने किया पलटवार
न्यूजीलैंड के पूर्व दागी क्रिकेटर विंसेंट के आरोपों पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, "वह कह रहे हैं वह (विंसेंट)। यह सही नहीं है। मैं कभी भी मैच फिक्सिंग में शामिल नहीं रहा। मैं जब चंडीगढ़ लॉयन्स की ओर से खेलता था तो मुझे नहीं पता कि न्यूजीलैंड के ये खिलाड़ी (केन्यर्स, टफी और विंसेंट) क्या करते थे।"
मोंगिया 2008 में हुए थे सस्पेंड
मोगिया को वर्ष 2008 में आईएसल के दौरान सस्पेंड किया गया था। कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई बताया गया था लेकिन यह कार्रवाई किस वजह से की गई थी इसका खुलासा नहीं किया गया।
ललित मोदी ने लगाया था फिक्सिंग का आरोप
न्यूजीलैंड के क्रिकेटर पूर्व क्रिस केयर्न्स पर आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने जनवरी, 2010 में मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था। उस समय केयर्न्स आईएसएल में चंडीगढ़ लॉयन्स की ओर से खेलते थे।
दो साल बाद केयर्न्स ने मोदी के खिलाफ मानहानी का मुकदमा जीत लिया लेकिन अभियोजक साशा वास ने लंदन के साउथवार्क क्राउन कोर्ट को बताया कि केन्यर्स के साथी आरोपी एंड्रयू फिच हॉलैंड ने न्यूजीलैंड के लू विंसेंट से संपर्क करक उसे झूठ बोलने को कहा था।
विंसेंट को बखूबी पता था कि केयर्न्स ने मैच फिक्स किए हैं और खुद केयर्न्स के कहने पर वह मैच फिक्सिंग में शामिल थे। जूरी को यह भी बताया गया था कि केयर्न्स ने एक मैच में अधिक रन बनाने के कारण विंसेंट को बल्ले से धमकाया था।
पैसे और महिला का दिया गया था लालच
विंसेंट ने कोर्ट को बताया कि वर्ष 2008 में उन्हें अच्छा नहीं खेलने के लिए किसी भारतीय द्वारा पैसे और महिला का प्रलोभन दिया गया था जिसे उन्होंने खारिज कर दिया था। केयर्न्स चंडीगढ़ लॉयन्स टीम छोड़ने के बाद भी मैचों को फिक्स करते थे।