फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   newzealand vs sri lanka, first test

कीवी टीम ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो टेस्ट में बनना बहुत मुश्किल

Fri, 11 Dec 2015 07:56 AM IST
Updated Fri, 11 Dec 2015 07:56 AM IST
विज्ञापन
newzealand vs sri lanka, first test

वर्ल्ड कप 2015 में रनअप रही न्यूजीलैंड अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है चाहे वह वनडे, टी-20 हो या टेस्ट क्रिकेट। गुरूवार से अपने घर में शुरू हुई श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पहले टेस्ट मैच के पहले दिन कीवी टीम ने 400 रन से ऊपर ठोक दिए।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने इस तरह का कारनामा तीसरी बार किया है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2005-06 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में एक टेस्ट मैच के पहले दिन 452 रन बनाए थे। जबकि दूसरी 2013-14 में श्रीलंका के खिलाफ 429 रन बनाए।
विज्ञापन


श्रीलंका के साथ चल रही मौजूद टेस्ट सीरीज के पहले दिन बल्लेबाजी के ऑफर के बाद कीवी टीम की शुरुआत ठीक रही। ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने 156 रनों की शतकीय पारी खेली। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए केन विलियम्सन (88) के साथ 173 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अलावा अपना लगातार 98वां टेस्ट मैच खेल रहे कीवी कप्तान ब्रैंडन मैककुलम (75) ने अर्धशतक ठोका। (ब्रैंडन मैककुलम के 98वें टेस्ट मैच से जुड़ी खास खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।) पहले दिन टीम के तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। श्रीलंका की ओर से सबसे सफल गेंदबाज सुरंगा लखमल रहे। उनके अलावा नुआन प्रदीप और दुष्मंत चमीरा को भी दो-दो सफलता मिली। कीवी टीम ने पहले दिन की खेल समाप्ति तक 8 विकेट खोकर 409 रन बनाए।

5 साल पुराने रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा ऑस्ट्रेलिया

newzealand vs sri lanka, first test

वहीं, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई वेस्टइंडीज की पहले टेस्ट में मेजबान के खिलाफ हालत बेहद खस्ता दिखी। होबार्ट में चल रहे पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ऑस्ट्रेलिया के लिए सही साबित हुआ।

हालांकि पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़ने के बाद टीम लड़खड़ाई। 75 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद टीम को अगले दो और झटके जल्‍दी लगे। लेकिन फिर टीम ने कैरिबियाई गेंदबाजों को मौका नहीं दिया।

शॉन मॉर्श (नाबाद 174) और एडम वोग्स (नाबाद 139) की बदौलत टीम ने पहले दिन की खेल समाप्ति तक 3 विकेट खोकर 438 रन बना ‌दिए। दोनों बल्लेबाज इस मैदान में 5 साल पहले बने रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं।

दरअसल, 14 जनवरी 2010 को पाकिस्तान के खिलाफ माइकल क्लार्क और रिकी पोंटिंग के बीच 352 रनों की साझेदारी बनी थी। उन दोनों ने 16 दिसंबर 1999 में श्रीलंका के खिलाफ डीन जोंस और स्टीव वॉ के बीच बने 260 नाबाद रनों की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

पांच साल बाद वोग्स और मॉर्श के पास पोंटिंग और क्लार्क के रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका है। अभी दोनों के बीच 317 रनों की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। शुक्रवार को दोनों नया कीर्तिमान बनाने के उद्देश्य के साथ मैदान में उतरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed