फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zelanad easy win against England during test series gives tension to virat kohli and Indian cricket Team

WTC Final: इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड को मिली आसान जीत ने बढ़ाई विराट की चिंता, जानें क्या है वजह

Mon, 14 Jun 2021 12:19 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 14 Jun 2021 12:19 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड को टेस्ट मैच में मिली आसान जीत के बाद विराट कोहली और टीम इंडिया की चिंता बढ़ गई है। न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के माहौल में पूरी तर ढल चुकी है वहीं भारत को अभ्यास मैच तक खेलने को नहीं मिला है। टीम इंडिया सिर्फ इंट्रा स्क्वायड प्रैक्टिस मैच खेल रही है। 18 जून से दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। 

विज्ञापन
New Zelanad easy win against England during test series gives tension to virat kohli and Indian cricket Team
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार जीतकर दर्ज कर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले विराट कोहली सहित टीम इंडिया कि चिंता बढ़ा दी है। बर्मिंघम में खेले गए दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 8 विकेट से शिकस्त देकर 1-0 से सीरीज पर कब्जा किया। अब इस सीरीज के बाद क्रिकेट फैन्स की नजरें भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले आईसीसी वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल पर टिकी हैं। क्रिकेट विशेषज्ञों की मानें तो दोनों टीमों के बीच फाइनल में जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। आइए आपको बताते हैं कि टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले वे कौन से कारण हैं जिनकी वजह से भारतीय टीम की परेशानी बढ़ गई है। 

विज्ञापन


इंग्लैंड के माहौल में ढल चुकी है कीवी टीम

न्यूजीलैंड की टीम लंबे समय से इंग्लैंड के दौरे पर है। इस दौरान कीवी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेल चुकी है। मौजूदा समय में इंग्लैंड के माहौल में कीवी टीम ढल गई है। टेस्ट मैच के दौरान न्यूजीलैंड के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं भारतीय टीम को अभ्यास मैच तक खेलने को नहीं मिला। टीम इंडिया सिर्फ इंट्रा स्क्वायड प्रैक्टिस मैच खेल रही है। ऐसे में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के समय टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से पार पाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन


बगैर कप्तान के बावजूद न्यूजीलैंड टेस्ट जीता

मैनचेस्टर टेस्ट में न्यूजीलैंड के नियमित कप्तान केन विलियमसन नहीं खेले थे। उनकी जगह टॉम लाथम को टीम का कप्तान बनाया गया। उन्होंने शानदार अंदाज में कप्तानी करते हुए विलियमसन की कमी नहीं खलने दी। केन विलियमसन चोट की वजह से दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। उनके बगैर मिली जीत से पता चलता कि कीवी टीम कितनी मजबूत है और उसकी सोच कितनी स्पष्ट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के गेंदबाजों से निपटने की होगी चुनौती

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ जिस अंदाज में धुंआधार बॉलिंग की उससे भारतीय टीम की चिंता बढ़ गई। जहां पहले टेस्ट में टिम साउदी और काइल जेमीसन ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया वहीं दूसरे टेस्ट में ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी और नील वैगनर का दबदबा रहा। कीवी टीम की खासियत रही कि जिस गेंदबाज ने बॉलिंग की उसे विकेट जरूर मिला। ऐसे में भारत को न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजी का तोड़ निकालना ही होगा। देखना दिलचस्प होगा कि विराट कोहली, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज न्यूजीलैंड के आगे किस तरह का धमाल मचाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed