फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New zealands martin guptill suffers toe injury can miss match against india

T20 World Cup: मार्टिन गुप्टिल के अंगूठे में चोट, भारत के खिलाफ खेलना मुश्किल, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में लगी थी गेंद

Wed, 27 Oct 2021 04:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 27 Oct 2021 04:44 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल अंगूठे की चोट से जूझ रहे हैं और भारत के खिलाफ मैच में उनका खेलना मुश्किल है। गुप्टिल पाकिस्तान के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे, जब तेज गेंदबाज हरीश रऊफ की यॉर्कर गेंद सीधे उनके पैर में लगी थी। 

विज्ञापन
New zealands martin guptill suffers toe injury can miss match against india
मार्टिन गुप्टिल पाकिस्तान के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच से पहले न्यूजीलैंड के लिए बुरी खबर है। कीवी टीम के ओपनिंग बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल अंगूठे की चोट से जूझ रहे हैं और भारत के खिलाफ मैच में उनका खेलना संदिग्ध है। गुप्टिल को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में चोट लगी थी। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हरीश रऊफ की गेंद सीधे उनके जूते पर लगी थी और उनका अंगूठा चोटिल हो गया था। अब भारत के खिलाफ मैच से पहले उनका फिट होना मुश्किल है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने 20 गेंदों में 17 रन बनाए थे। 
विज्ञापन


यह दूसरा मौका है जब इस टूर्नामेंट में कोई कीवी खिलाड़ी चोटिल हुआ है। इससे पहले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह एडम मिल्ने को कीवी टीम में शामिल किया गया है। अगर गुप्टिल चोट की वजह से भारत के खिलाफ मैच से बाहर होते हैं तो यह न्यूजीलैंड के लिए बड़ा झटका होगा।
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद असहज महसूस कर रहे हैं गुप्टिल 
न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टेड ने कहा है कि गुप्टिल मैच के बाद अच्छा नहीं महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा "मैच के बाद गुप्टिल थोड़े असहज दिख रहे थे और अगले 24 से 48 घंटे अहम रहेंगे। हम देखेंगे कि रात के बाद वो कैसा महसूस करते हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमीफाइनल की रेस में रहने की लिए न्यूजीलैंड को जीत जरूरी
पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड के लिए भारत के खिलाफ जीतना जरूरी हो गया है। पहले मैच में कीवी टीम सिर्फ 134 रन बना पाई थी और पाकिस्तान ने सिर्फ पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान दूसरे ग्रुप में टॉप पर पहुंच गया है। वहीं न्यूजीलैंड और भारत के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। गैरी स्टेड ने भी कहा कि पाकिस्तान दूसरे ग्रुप में नई फेवरेट टीम है। इस वजह से भारत के खिलाफ मैच और अहम हो चुका है। कई बार आपको जरूरी चीजें पता करने के लिए एक मैच हारना पड़ता है। अगर हम भारत को हरा पाते हैं तो निश्चित रूप से चीजें सही रास्ते पर आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed