{"_id":"62033fdc85c4a11cee452849","slug":"new-zealand-womens-team-beats-indian-womens-team-by-18-runs-in-only-t20-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDW vs NZW: एकमात्र टी-20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रन से हराया, 12 फरवरी से शुरू होगी वनडे सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDW vs NZW: एकमात्र टी-20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रन से हराया, 12 फरवरी से शुरू होगी वनडे सीरीज
Wed, 09 Feb 2022 09:45 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वींसटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वींसटाउन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 09 Feb 2022 09:45 AM IST
सार
एकमात्र टी-20 मैच में न्यूजीलैंड की सभी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। सूजी बेट्स ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। वहीं भारत के लिए मेघना और यास्तिका भाटिया के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सकी।
विज्ञापन
एकमात्र टी-20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रन से हराया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड दौरे में भारतीय टीम को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। एकमात्र टी-20 मैच में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने भारत की महिला टीम को 18 रन से हराया। अब 12 फरवरी से दोनों टीमों के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। कोरोना के खतरे को कम करने के लिए सभी मैच क्वींसटाउन में कराए जाएंगे। इस सीरीज के जरिए भारतीय टीम अगले महीने होने वाले वर्ल्डकप की तैयारी करना चाहती है।
इस मैच में 156 रनों का पीछा करते हुए, सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा और यास्तिका भाटिया ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। हालांकि, न्यूजीलैंड ने मैच में वापसी की और अमेलिया केर ने पारी के सातवें ओवर में भाटिया (26) और वर्मा (13) को आउट किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर का खराब फॉर्म जारी रहा। उन्होंने जेस केर की गेंद पर क्लीन बोल्ड होने से पहले सिर्फ 12 रन बनाए।
सब्भिनेनी मेघना और ऋचा घोष क्रीज पर एक साथ आए और दोनों ने नियमित अंतराल पर बाउंड्री लगाकर मैच में भारत की वापसी कराई। दोनों बल्लेबाजों ने 34 रन जोड़े लेकिन ली ताहुहू ने मेघना (37) को आउट कर साझेदारी तोड़ दी। इसके बाद भारत नियमित अंतराल पर विकेट गंवाता रहा और अंत में न्यूजीलैंड ने 18 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की शानदार बल्लेबाजी
इससे पहले सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन ने 36 और 31 रनों की पारी खेलकर न्यूजीलैंड को निर्धारित बीस ओवरों में 155/5 का स्कोर बनाने में मदद की। पहले विकेट के लिए डिवाइन और बेट्स ने 60 रन की साझेदारी की और सलामी बल्लेबाजों के रूप में व्हाइट फर्न्स ने अच्छी शुरुआत की। दीप्ति शर्मा ने डिवाइन (31) को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। अमेलिया केर (17), मैडी ग्रीन (26), और ली ताहुहू (27) के योगदान की बदौलत न्यूजीलैंड ने 150 रन से अधिक का स्कोर खड़ा किया।
इस मैच से पहले वनडे कप्तान मिताली राज ने कहा था कि इन छह मैचों से मार्च व अप्रैल में होने वाले विश्व कप के लिए कोर खिलाड़ियों के बारे में पता लगेगा। इससे हमें पता चलेगा कि सुधार की कहां पर गुंजाइश है। टी-20 एक अलग क्रिकेट का प्रारूप है। हम जीत की तरफ ध्यान दे रहे हैं।