भारत की वर्ल्ड कप में पहली हार: न्यूजीलैंड 62 रन से जीता, हरमनप्रीत का अर्धशतक बेकार
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 260 रन बनाए। टीम की ओर से एमी सैटर्थवेट ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए। 261 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 46.4 ओवर में 198 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम अब 12 मार्च को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी।
विस्तार
टीम की ओर से एमी सैटर्थवेट ने सबसे ज्यादा 75 रन की पारी खेली। 261 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 46.4 ओवर में 198 रन पर सिमट गई। उपकप्तान हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक बेकार गया। वे 63 गेंदों पर 71 रन बनाकर आउट हुईं। भारतीय टीम अब 12 मार्च को वेस्टइंडीज की टीम से भिड़ेगी।
Amy Satterthwaite brings up her 27th ODI fifty 👏#CWC22 pic.twitter.com/SYe9pEKj1S
विज्ञापन विज्ञापन— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) March 10, 2022
सैटर्थवेट-अमेलिया की बदौलत न्यूजीलैंड ने बनाए 261 रन
केटी मार्टिन और सैटर्थवेट ने पांचवें विकेट के लिए 55 गेंदों पर 49 रन की साझेदारी की। सैटर्थवेट 75 रन बनाकर आउट हुईं। उनके आउट होते ही न्यूजीलैंड का पारी लुढ़क गई। पूजा वस्त्राकर ने 47वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर ली ताहूहू और जेस केर को पवेलियन भेजा। हालांकि, वो हैट्रिक से चूक गईं। आखिर में फ्रांसि मैके (13) और हाना रोव (2) नाबाद रहीं। पूजा और राजेश्वरी के अलावा झूलन गोस्वामी और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला।
हरमनप्रीत के अलावा कोई खिलाड़ी नहीं चला
A solid fifty from Harmanpreet Kaur and she has upped the ante after getting to the milestone 🔥
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) March 10, 2022
She slams 20 runs in the 43rd over!#CWC22 pic.twitter.com/ebFpcoLIZI
ऋचा घोष शून्य, स्नेह राणा 18 रन, पूजा वस्त्राकर छह रन और झूलन गोस्वामी 15 रन बनाकर आउट हुईं। जेन्सेन ने राजेश्वरी गायकवाड़ को पवेलियन भेज भारतीय पारी को समेट दिया। मेघना सिंह 12 रन बनाकर नाबाद रहीं। न्यूजीलैंड की ओर से ली ताहूहू और अमेलिया केर ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, हेली जेन्सेन को दो विकेट झटके। इसके अलावा जेस केर और हाना रोव को एक-एक विकेट मिला।