{"_id":"65c36761ba9831c4820b7699","slug":"new-zealand-win-over-south-africa-makes-india-loss-in-wtc-rankings-kiwis-reach-top-in-test-championship-table-2024-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WTC: न्यूजीलैंड की दक्षिण अफ्रीका पर जीत से भारत को नुकसान, टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में शीर्ष पर पहुंचे कीवी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC: न्यूजीलैंड की दक्षिण अफ्रीका पर जीत से भारत को नुकसान, टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में शीर्ष पर पहुंचे कीवी
Wed, 07 Feb 2024 04:50 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:50 PM IST
सार
मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में न्यूजीलैंड ने केवल तीन टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रॉ 1-1 से की और दक्षिण अफ्रीका पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड की टीम
- फोटो : New Zealand Cricket
विस्तार
न्यूजीलैंड बुधवार को दक्षिण अफ्रीका पर 281 रन की शानदार जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक तालिका 2023-25 में शीर्ष पर पहुंच गया। पूर्व टेस्ट चैंपियन ने माउंट माउंगानुई में पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के साथ अगले साल अपने दूसरे फाइनल में खेलने की संभावनाओं को मजबूत किया है। कीवी टीम ने पिछले डब्ल्यूटीसी फाइनल के फाइनलिस्ट- भारत और ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। न्यूजीलैंड का पॉइंट पर्सेंटेज 66.66 है।
विज्ञापन
भारत तीसरे स्थान पर खिसका
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में न्यूजीलैंड ने केवल तीन टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रॉ 1-1 से की और दक्षिण अफ्रीका पर जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट समाप्त होने के बाद, ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर खिसक गया, जबकि भारत तीसरे स्थान पर खिसक गया। इस हार से दक्षिण अफ्रीका सातवें स्थान पर लुढ़क गया। वहीं, बांग्लादेश चौथे स्थान पर, पाकिस्तान पांचवें और वेस्टइंडीज छठे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की नई टीम
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अनुभवी खिलाड़ी और नई प्रतिभा के बीच जंग थी। हालांकि, अनुभव ने नई प्रतिभा को चौथे दिन ही हरा दिया। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका की टीम में सभी नए खिलाड़ी हैं और नील ब्रांड इस टीम की कप्तानी कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के नियमित खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग खेलने में व्यस्त हैं। प्लेइंग-11 में सभी खिलाड़ी नए हैं।
रचिन रवींद्र
- फोटो : BLACKCAPS/X
केन विलियमसन के दो शतक और रचिन रवींद्र के दोहरे शतक ने न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था। दक्षिण अफ्रीका 529 रनों का पीछा करने उतरी लेकिन 247 पर सिमट गई। स्पिनर मिचेल सैंटनर और तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने मेजबान टीम को धराशाई कर दिया।