{"_id":"69f45b25535c37f1a80b5c1b","slug":"new-zealand-white-ball-skipper-mitchell-santner-will-be-out-of-action-for-at-least-a-month-due-to-injury-2026-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mitchell Santner: सैंटनर की चोट से बढ़ी न्यूजीलैंड की चिंता, इतने दिनों के लिए हुए बाहर; कब करेंगे वापसी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mitchell Santner: सैंटनर की चोट से बढ़ी न्यूजीलैंड की चिंता, इतने दिनों के लिए हुए बाहर; कब करेंगे वापसी?
Fri, 01 May 2026 01:20 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Fri, 01 May 2026 01:20 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के सीमित ओवर टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर के चोटिल होने से टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सैंटनर आईपीएल 2026 के दौरान चोटिल हो गए थे। अब बताया जा रहा है कि वह कम से कम एक महीने तक मैदान पर वापसी नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
मिचेल सैंटनर
- फोटो : PTI
विस्तार
न्यूजीलैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर आईपीएल 2026 सीजन के दौरान कंधे में लगी चोट के कारण कम से कम एक महीने तक मैदान से बाहर रहेंगे। इस 34 वर्षीय खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच 23 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान फील्डिंग करते समय बाएं कंधे में चोट लग गई थी।
विज्ञापन
आईपीएल से बाहर हुए सैंटनर
सैंटनर आईपीएल के मौजूदा सीजन से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह मुंबई इंडियंस ने केशव महाराज को शामिल किया है। केशव महाराज 75 लाख रुपये की कीमत पर इस टीम से जुड़े। महाराज दक्षिण अफ्रीका के सभी प्रारूप में सबसे अनुभवी स्पिनर्स में से एक हैं। सटीक नियंत्रण और लगातार दबाव बनाने की क्षमता वाले इस बाएं हाथ के गेंदबाज ने साल 2016 में अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद से दक्षिण अफ्रीका टीम में जगह बनाए रखी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने शुक्रवार को कहा, सैंटनर इस सप्ताह न्यूजीलैंड लौट आए हैं और आज सुबह एक विशेषज्ञ से मिले, जिन्होंने बताया कि उन्हें कम से कम एक महीने के आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत है।

आयरलैंड के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे एकमात्र टेस्ट
सैंटनर ने आईपीएल मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह की गेंद पर सीएसके के कार्तिक शर्मा का डाइव लगाकर कैच लिया, लेकिन इस दौरान उनके कंधे और सिर में चोट लग गई। इस कारण वह आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। एनजेडसी ने कहा, दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में किया जाएगा।
न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच एकमात्र चार दिवसीय टेस्ट मैच 27 मई को बेलफास्ट में शुरू होगा। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स (4-8 जून), द ओवल (17-21 जून) और ट्रेंट ब्रिज (25-29 जून) में तीन टेस्ट मैच खेलेगी।