{"_id":"5ff1569b8ebc3e3c8e59f70e","slug":"new-zealand-vs-pakistan-azhar-ali-and-rizwan-smashes-half-century","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZvPAK: जैमीसन की घातक गेंदबाजी, पाकिस्तान की पहली पारी 297 रन पर सिमटी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZvPAK: जैमीसन की घातक गेंदबाजी, पाकिस्तान की पहली पारी 297 रन पर सिमटी
Sun, 03 Jan 2021 03:07 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 03 Jan 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
काइल एबॉट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेसर काइल जैमीसन की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच के बारिश से प्रभावित पहले दिन रविवार को पहली पारी में 297 रन बनाए। अपना छठा टेस्ट मैच खेल रहे जैमीसन ने अतिरिक्त उछाल से 69 रन देकर पांच विकेट झटके। पाकिस्तान की ओर से अनुभवी बल्लेबाज अजहर अली ने सर्वाधिक 93 रन बनाए, वह शतक से चूक गए। कार्यवाहक कप्तान मोहम्मद रिजवान (61) के बल्ले से भी अर्धशतक निकला। दोनों खिलाड़ियों के बीच पांचवें विकेट के लिए अहम 88 रन की साझेदारी हुई, जिसके बाद ही पाकिस्तान शुरुआती झटकों से उबर पाया।
विज्ञापन
इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और काइल जेमीसन की शानदार गेंदबाजी से पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 83 रन कर दिया। जेमीसन ने दूसरे सत्र में रिजवान को आउट करके अपना चौथा विकेट लिया। बारिश के कारण लंच के बाद का खेल देर से शुरू हुआ। इसके तुरंत बाद फिर से बारिश आ गई, जिससे 40 मिनट तक खेल रुका रहा। खेल शुरू होने पर रिजवान ने आक्रामक रवैया अपनाया और ट्रेंट बोल्ट के एक ओवर में लगातार तीन चौके लगाकर 18 रन बटोरे। रिजवान ने जल्द ही अपने करियर का छठा और लगातार पांचवां अर्धशतक पूरा किया, लेकिन जेमीसन की बेहतरीन गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर बी जे वाटलिंग के दस्तानों में चली गई।
विज्ञापन
अजहर अली तीसरे ओवर में ही क्रीज पर आ गए थे जब टिम साउथी ने शान मसूद (शून्य) को आउट कर दिया था, उन्होंने पारी संवारने का काम किया और अपने करियर का 32वां अर्धशतक पूरा किया। अजहर ने आबिद अली (25) के साथ दूसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद जेमीसन ने कहर बरपाया, उन्होंने इनस्विंगर पर आबिद को आउट किया तथा फिर हारिस सोहेल (एक) और फवाद आलम (दो) को भी पवेलियन भेजा। फहीम भी जब चार रन पर थे तब मैट हेनरी की गेंद पर रोस टेलर ने स्लिप में उनका कैच छोड़ा था। बोल्ट-साउदी को दो-दो विकेट मिले। हैनरी के खाते में एक सफलता आई। न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच 101 रन से जीतकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रहा है।
विज्ञापन