फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZvIND: न्यूजीलैंड दौरे पर मिली पहली हार के बाद बोले विराट, कहां पलटा मैच का रुख

Wed, 05 Feb 2020 05:05 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 05 Feb 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
new zealand vs india: virat kohli says Toms innings was the one that took away the momentum
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

रॉस टेलर (109*) और टॉम लाथम (69) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने पहले वन-डे में शानदार जीत दर्ज की। हैमिल्टन में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवियों के सामने 348 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में कीवी टीम ने 11 गेंदें पहले ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। 


 

new zealand vs india: virat kohli says Toms innings was the one that took away the momentum
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड का यह भारत के खिलाफ सबसे सफल रन चेज भी था। इस तरह तीन मैचों की वन-डे सीरीज में मेजबान टीम 1-0 से आगे हो गई। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 8 फरवरी को खेला जाएगा। अगला दोनों मुकाबला भारत के लिए नॉकआउट होगा। ऐसे में आइए जानते हैं पहले वन-डे में मिली हार के बाद भारतीय कप्तान विराट ने क्या कहा?

new zealand vs india: virat kohli says Toms innings was the one that took away the momentum
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

हार के बाद विराट ने कीवी टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'यह न्यूजीलैंड का एक बेहतरीन प्रदर्शन था। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। हमें लगा कि 348 काफी अच्छा स्कोर था। रॉस अनुभवी बल्लेबाज हैं, लेकिन टॉम की पारी ने गति पकड़ी और मैच का रुख पलट दिया। निश्चित तौर पर इस जीत का श्रेय टेलर और टॉम को दिया जाना चाहिए। हमें कुछ सुधार करते रहना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
new zealand vs india: virat kohli says Toms innings was the one that took away the momentum
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

उन्होंने आगे कहा, 'हम बहुत अधिक चीजों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकते। आज विपक्षी टीम ने हमसे बेहतर खेला और वे जीत के हकदार थे। मुझे लगता है कि डेब्यू बल्लेबाज ने हमें अच्छी शुरुआत दी और उम्मीद है कि वे आगे भी इसे जारी रखेंगे। अय्यर ने अपने करियर का पहला एकदिवसीय शतक जड़ा और केएल फिर से दबाव में भी शानदार बल्लेबाजी की। ये हमारे लिए सकारात्मक हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed