फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZvsIND: शिवम दुबे के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, छह गेंदों में लुटाए 34 रन

Mon, 03 Feb 2020 09:27 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 03 Feb 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
New Zealand vs India 2020: Shivam Dube Bowls Second Most Expensive Over Of T20I Cricket
शिवम दुबे - फोटो : ट्विटर

भारत ने न्यूजीलैंड को सीरीज के पांचवें और आखिरी टी-20 मुकाबले में सात रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 5-0 से अपने नाम किया। इसके साथ टीम इंडिया पांच मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाली पहली टीम बन गई है। 


 

New Zealand vs India 2020: Shivam Dube Bowls Second Most Expensive Over Of T20I Cricket
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

माउंट मॉनगनुई में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा (60*) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 163 रन बनाए, जवाब में न्यूजीलैंड की टीम टेलर के अर्धशतकीय पारी के बावजूद लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और सात रन से मैच हार गई। 

New Zealand vs India 2020: Shivam Dube Bowls Second Most Expensive Over Of T20I Cricket
शिवम दुबे - फोटो : file photo

इस मैच में कीवी बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे की जमकर धुनाई की। इसके साथ ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुबे के नाम एक शर्मानाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। दूबे ने एक ओवर में 34 रन खर्च किए। इस मामले में उन्होंने स्टुअर्ट बिन्नी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बिन्नी ने 2016 में विंडीज के खिलाफ एक ओवर में 32 रन दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Zealand vs India 2020: Shivam Dube Bowls Second Most Expensive Over Of T20I Cricket
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इस मैच में विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा कप्तानी कर रहे थे। मगर रोहित भी रिटायर्ड हार्ट होकर मैच से मैदान से बाहर हो गए। इसके बाद टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल संभाल रहे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed