{"_id":"131274c4-8fb0-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"new-zealand-vs-england-second-test-ends-in-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्र देवता ने बचाई कीवियों की इज्जत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंद्र देवता ने बचाई कीवियों की इज्जत
वेलिंगटन/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 18 Mar 2013 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में फॉलोआन खेल रही न्यूजीलैंड को बारिश ने बचा लिया है। मैच के पांचवें दिन भारी बारिश चलते खेल नहीं हो सका, जिसके बाद इसे ड्रॉ घोषित कर दिया गया। सीरीज का पहला मैच भी बराबरी पर खत्म हूआ था।
विज्ञापन
जीत के करीब पहुंच चुकी इंग्लैंड को मॉनसून ने धोखा दिया और पहली पारी के आधार पर 49 रन पीछे चल रही न्यूजीलैंड को मैच ड्रॉ होने से हार का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
इससे पहले चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने 68 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए थे।
न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियम्सन ने शानदार पारी खेली। विलियम्सन अपना अर्द्धशतक पूरा कर क्रीज पर डंटे थे। उनके साथ रॉस टेलर 41 रन बनाकर नाबाद थे।
विलियम्सन ने अपनी पारी 174 गेंदों में पूरी की जिसमें उन्होंने सात चौके भी लगाए। टेलर ने भी 90 गेंदों की अपनी पारी में सात चौके जमाए।
पीटर फुल्टन ने पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन जबकि हैमिश रदरफेर्ड ने दो चौकों की मदद से 15 रनों का योगदान दिया।
इंग्लैंड की ओर से न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में गिरे दो विकेट जेम्स एंडरसन और मोंटी पनेसर ने लिए।
इससे पहले इंग्लैंड ने पहली पारी में 146.5 ओवरों में 465 का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी विपक्षी टीम न्यूजीलैंड 89.2 ओवरों में 254 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई जिसके बाद उसे फॉलोऑन खेलने उतरना पड़ा। हालांकि वर्षा के कारण पांचवें दिन का खेल नहीं हो सका और मैच को ड्रा घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच ऑकलैंड में 22 से 26 मार्च के बीच खेला जाएगा।
संक्षिप्त स्कोर:
इंग्लैंड (पहली पारी)-465
न्यूजीलैंड (पहली पारी)-254
न्यूजीलैंड (दूसरी पारी)-162
परिणाम-ड्रॉ