{"_id":"67554f8661447012bd0860c5","slug":"new-zealand-vs-england-2nd-test-at-basin-reserve-wellington-match-result-and-analysis-scorecard-highlights-2024-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ENG vs NZ: इंग्लैंड ने 16 साल बाद न्यूजीलैंड की धरती पर जीती टेस्ट सीरीज, 2-0 की बनाई बढ़त, जो रूट ने जड़ा शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs NZ: इंग्लैंड ने 16 साल बाद न्यूजीलैंड की धरती पर जीती टेस्ट सीरीज, 2-0 की बनाई बढ़त, जो रूट ने जड़ा शतक
Sun, 08 Dec 2024 01:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:19 PM IST
सार
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के सामने 583 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन कीवी टीम की दूसरी पारी 259 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में कप्तान बेन स्टोक्स ने तीन विकेट झटके, जबकि क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्से और शोएब बशीर को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : ECB
विस्तार
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 323 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड ने मेजबान टीम को इस मैच में हर विभाग में पछाड़ा और शुरुआत से ही पकड़ मजबूत रखी। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के सामने 583 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन कीवी टीम की दूसरी पारी 259 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में कप्तान बेन स्टोक्स ने तीन विकेट झटके, जबकि क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्से और शोएब बशीर को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन
ब्लंडेल का शतक गया बेकार
लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने शतक जड़ा, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिला। ब्लंडेल ने 102 गेंदों पर 13 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 115 रन की पारी खेली। हालांकि, उनकी कोशिश बेकार गई और वह टीम को हार से नहीं बचा पाए। इंग्लैंड ने इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड में 16 वर्षों में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीत ली है।
इंग्लैंड ने इस मैच में वापसी करते हुए जीत दर्ज की। पहली पारी में हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड को शुरुआती झटकों से उबारा था और शानदार शतक जड़ा था। ब्रूक की इस पारी के दम पर इंग्लैंड ने पहली पारी में 280 रन बनाए थे। गस एटकिंसन और कार्से ने शानदार गेंदबाजी की थी और न्यूजीलैंड को 125 रन पर ऑलआउट कर 155 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।

रूट का 36वां शतक
न्यूजीलैंड को पहली पारी में सस्ते में आउट करने के बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में दमदार बल्लेबाजी की थी। बेन डकेट ने 92 और जैकब बेथेल ने 96 रन बनाए थे। वहीं, जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 36वां शतक जड़कर इंग्लैंड की बढ़त को 500 के पार पहुंचा दिया था। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 472 रन बनाकर घोषित की थी और उसकी कुल बढ़त 582 रन थी। रूट ने 130 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 106 रन बनाए।

न्यूजीलैंड डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ से बाहर
इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। 2019-21 डब्ल्यूटीसी चक्र की चैंपियन टीम न्यूजीलैंड डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में छठे स्थान पर खिसक गई है। न्यूजीलैंड की पीसीटी 44.23 है, जबकि इंग्लैंड ने सुधार करते हुए पांचवें स्थान पर जगह बना ली है। इंग्लैंड की पीसीटी 45.24 है।