फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand tour of India: five spin options in New Zealand Test squad for India; Trent Boult and Colin de Grandhomme rested

न्यूजीलैंड का भारत दौरा: टेस्ट सीरीज के लिए कीवी टीम का एलान, बोल्ट को जगह नहीं, पांच स्पिनर्स स्क्वॉड में

Thu, 04 Nov 2021 10:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 04 Nov 2021 10:31 PM IST
सार

आईसीसी टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड की टीम में बोल्ट के अलावा ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम को भी जगह नहीं मिली है। इन दोनों ने बायो-बबल की वजह से न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से आराम मांगा था।

विज्ञापन
New Zealand tour of India: five spin options in New Zealand Test squad for India; Trent Boult and Colin de Grandhomme rested
न्यूजीलैंड का भारत दौरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड ने इस महीने होने वाले भारत दौरे के लिए टीम का एलान कर दिया है। हालांकि, अभी फिलहाल टेस्ट टीम का एलान किया गया है। 15 सदस्यीय टीम में पांच स्पिनर्स को जगह मिली है, जबकि तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को मौका नहीं मिला है। स्पिनर्स में एजाज पटेल, विल सोमरविले, मिचेल सैंटनर, रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


आईसीसी टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड की टीम में बोल्ट के अलावा ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम को भी जगह नहीं मिली है। इन दोनों ने बायो-बबल की वजह से न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से आराम मांगा था। कीवी टीम के हेड कोच गैरी स्टीड ने कहा कि बोल्ट ने 60 दिन सख्त क्वारैंटाइन में गुजारा था। वहीं, ग्रैंडहोम पाकिस्तान दौरे से लौटने तक मई से बायो-बबल में ही थे।  
विज्ञापन


न्यूजीलैंड टीम: केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन, टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, विल सोमरविले, टिम साउदी, रॉस टेलर, विल यंग, नील वैगनर।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टीड ने कहा कि हमने बोल्ट और ग्रैंडहोम दोनों से बात की और उन्हें आराम देना ही सही विकल्प था। अब वह न्यूजीलैंड में होने वाला आगामी मैचों के लिए तैयार हो सकेंगे। हम यह भी कह सकते हैं कि भारत में स्पिन की मददगार पिच हैं। इसके लिए हमने विकल्प के तौर पर पांच स्पिनर्स रखे हैं। हाल ही में इन्होंने एशिया में अच्छा प्रदर्शन किया है। इन्हें शामिल करके हम खुश हैं।


स्टीड ने कहा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण को शुरू करने को लेकर हमारी टीम उत्साहित है। हम अपनी पिछली जीत से कुछ सीख लेंगे। न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर सबसे पहले तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इसकी शुरुआत 17 नवंबर से होगी। इसके बाद 25 नवंबर से कानपुर और तीन दिसंबर से मुंबई में दो टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed