फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand tour of Bangladesh postponed due to coronavirus pandemic

न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश दौरा किया स्थगित 

Wed, 24 Jun 2020 06:53 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 24 Jun 2020 06:53 AM IST
विज्ञापन
New Zealand tour of Bangladesh postponed due to coronavirus pandemic
केन विलियमसन - फोटो : social media

कोराना वायरस महामारी के कारण स्वास्थ्य खतरे को देखते हुए मंगलवार को न्यूजीलैंड के बांग्लादेश के टेस्ट दौरे को स्थगित कर दिया गया। हाल में बांग्लादेश के तीन खिलाड़ियों के कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। न्यूजीलैंड को अगस्त-सितंबर में बांग्लादेश में दो टेस्ट की सीरीज खेलनी थी जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा थी।

विज्ञापन


बांग्लादेश में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 15 सौ से अधिक लोगों की मौत हुई है। पिछले हफ्ते एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा, नजमुल इस्लाम और नफीस इकबाल इस घातक वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन


बीसीबी पहले ही अप्रैल में होने वाले पाकिस्तान के टेस्ट दौरे के अलावा मई में होने वाले आयरलैंड और ब्रिटेन के दौरे को स्थगित कर चुका है। न्यूजीलैंड भी अपना नीदरलैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेस्टइंडीज का दौरा स्थगित कर चुका है। महामारी के कारण ऑस्ट्रेलिया के बांग्लादेश दौरे को भी स्थगित कर दिया गया है जो पहले जून में होगा था। जुलाई-अगस्त में होने वाले श्रीलंका दौरे को लेकर भी अनिश्चितता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed