फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand team arrives in Jaipur for India tour; after T20 World Cup final loss against Australia | India vs New Zealand T20 Series

IND vs NZ: भारत से भिड़ंत के लिए जयपुर पहुंची न्यूजीलैंड टीम, 17 नवंबर से शुरू होगी टी-20 सीरीज

Mon, 15 Nov 2021 11:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 15 Nov 2021 11:48 PM IST
सार

टी-20 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने कीवी टीम को आठ विकेट से हराया था। इसके बाद टीम अब भारत के खिलाफ सीरीज खेलेगी।

विज्ञापन
New Zealand team arrives in Jaipur for India tour; after T20 World Cup final loss against Australia | India vs New Zealand T20 Series
जयपुर पहुंची न्यूजीलैंड टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए जयपुर पहुंच चुकी है। 17 नवंबर से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। कीवी टीम को टी-20 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


टी-20 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने कीवी टीम को आठ विकेट से हराया था। इसके बाद टीम अब भारत के खिलाफ सीरीज खेलेगी। विश्व कप के दौरान ही न्यूजीलैंड को दो बड़े झटके लगे। विश्व कप की शुरुआत में लॉकी फर्ग्यूसन चोटिल हो गए थे। इसके बाद वे पूरे टूर्नामेंट में नहीं खेले। वहीं, सेमीफाइनल में टीम के मुख्य बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे भी चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन


कॉन्वे ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में आउट होने के बाद हाथ को बल्ले पर दे मारा था। इससे उनका हाथ टूट गया था। फाइनल में भी उनके नहीं खेलने का टीम को नुकसान हुआ। कॉन्वे इसके साथ ही भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज और टेस्ट सीरीज भी बाहर हो गए। उनकी जगह टेस्ट सीरीज के लिए डेरिल मिचेल को टीम में शामिल किया गया है। मिचेल ने विश्व कप में अच्छी बल्लेबाजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर में 17 नवंबर से शुरू हो रही तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम सोमवार को भारत पहुंचेगी। दूसरा टी-20 रांची में 19 नवंबर जबकि तीसरा कोलकाता में 21 नवंबर को खेला जाएगा। दो टेस्ट की सीरीज का पहला टेस्ट कानपुर में 25 नवंबर से जबकि दूसरा टेस्ट मुंबई में तीन दिसंबर से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed