फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand speedster Lockie Ferguson's participation in T20 World Cup 2026 in India and Sri Lanka is doubtful

Lockie Ferguson: न्यूजीलैंड को लगा झटका, लॉकी फर्ग्यूसन हुए चोटिल; टी20 विश्व कप में ले पाएंगे हिस्सा?

Sun, 04 Jan 2026 03:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 04 Jan 2026 03:04 PM IST
सार

टी20 विश्व कप को शुरू होने में अब एक महीने का समय शेष रह गया है। इससे पहले ही न्यूजीलैंड को झटका लगा है क्योंकि उसके तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोटिल हो गए हैं।

विज्ञापन
New Zealand speedster Lockie Ferguson's participation in T20 World Cup 2026 in India and Sri Lanka is doubtful
लॉकी फर्ग्यूसन - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन का भारत और श्रीलंका में होने वाले आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में खेलना संदिग्ध है। फर्ग्यूसन को पिंडली में चोट लग गई है। आईसीसी के अनुसार 34 वर्षीय इस तेज गेंदबाज को 21 दिसंबर को दुबई में एमआई एमिरेट्स के खिलाफ आईएलटी20 लीग मैच में डेजर्ट वाइपर्स के लिए गेंदबाजी करते समय पिंडली में चोट लगी थी। बाद में न्यूजीलैंड के इस क्रिकेटर को आईएलटी20 के शेष मैचों से बाहर कर दिया गया और कप्तानी की जिम्मेदारी इंग्लैंड के सैम करन को सौंप दी गई।
विज्ञापन


बीबीएल से बाहर हुए फर्ग्यूसन
इसके अलावा दाएं हाथ के तेज गेंदबाज फर्ग्यूसन को मौजूदा बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 टूर्नामेंट से भी बाहर कर दिया गया है, जिससे आगामी आईसीसी टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी पर संदेह पैदा हो गया है। अनुभवी फर्ग्यूसन के टी20 विश्व कप से पहले भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में खेलने की उम्मीद थी। हालांकि, फर्ग्यूसन अभी भी चोट से उबर रहे हैं और न्यूजीलैंड पहले से ही विल ओ'रूर्के के बिना खेलेगा, जो पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजी विकल्प और भी कमजोर हो गए हैं। टी20 विश्व कप की शुरुआत सात फरवरी से हो रही है। 
विज्ञापन


इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed