{"_id":"65c0918c380f62ef12060629","slug":"new-zealand-rachin-ravindra-record-after-converting-maiden-test-ton-into-double-century-vs-south-africa-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZ vs SA: न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर बनाया खास रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ vs SA: न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर बनाया खास रिकॉर्ड
Mon, 05 Feb 2024 01:13 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउनगानुई

Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:13 PM IST
सार
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में एक वक्त 39 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान केन विलियम्सन और रचिन रवींद्र ने 232 रन की साझेदारी निभाई। विलियम्सन ने भी 118 रन की पारी खेली और अपनी पारी में 16 चौके लगाए। वहीं, रवींद्र ने 240 रन की पारी में 26 चौके और तीन छक्के लगाए।
विज्ञापन
रचिन रवींद्र
- फोटो : New Zealand Cricket
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र ने अपना शानदार दौर जारी रखा है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ माउंट माउनगानुई में दोहरा शतक जड़ा और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। उनके दोहरे शतक की मदद से सीरीज के पहले टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 511 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
रवींद्र ने 240 रन की पारी खेली। वह अपने पहले टेस्ट शतक को दोहरे शतक में बगलने वाले चौथे कीवी क्रिकेटर हैं। वहीं, वह पहले टेस्ट शतक को दोहरे शतक में बदलकर सबसे लंबी पारी खेली। इससे पहले यह रिकॉर्ड मैथ्यू सिंक्लेयर के नाम था। उन्होंने 1999 में 214 रन की पारी खेली थी।
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में एक वक्त 39 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान केन विलियम्सन और रचिन रवींद्र ने 232 रन की साझेदारी निभाई। विलियम्सन ने भी 118 रन की पारी खेली और अपनी पारी में 16 चौके लगाए।
विज्ञापन
वहीं, रवींद्र ने 240 रन की पारी में 26 चौके और तीन छक्के लगाए। इसके अलावा कोई खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान नील ब्रांड ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। वहीं, रुआन डी स्वार्ट को दो विकेट मिले। शेपो मोरेकी और डेन पैटर्सन को एक-एक विकेट मिला।
दक्षिण अफ्रीकी टीम इस सीरीज में पूरी नई टीम के साथ उतरी है। नील ब्रांड को कप्तानी सौंपी गई है। दरअसल, टीम के अहम खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग खेलने में व्यस्त हैं। तेम्बा बावुमा से लेकर रसी वान डर डुसेन सब इसी लीग में खेल रहे हैं।
ऐसे में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड और चयनकर्ताओं ने एकदम नई टीम चुनी है। इसको लेकर काफी आलोचना भी हुई थी और फैंस का कहना था कि अफ्रीकी टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से कोई मतलब नहीं है। इसको लेकर फैंस के बीच आक्रोश भी देखने को मिला था। न्यूजीलैंड के इस दौरे पर दक्षिण अफ्रीका की टीम दो टेस्ट खेलेगी।