फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand captain Kane Williamson will miss the second Test against

ENG vs NZ: दूसरे टेस्ट से ठीक एक दिन पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, कप्तान विलियमसन बाहर

Wed, 09 Jun 2021 05:37 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 09 Jun 2021 05:37 PM IST
सार

  • इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे विलियमसन
  • टॉम लाथम निभाएंगे कप्तान की जिम्मेदारी
  • 10 जून से एजबेस्टन में खेला जाएगा दूसरा टेस्ट

विज्ञापन
New Zealand captain Kane Williamson will miss the second Test against
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड की टीम को बुधवार को एक बड़ा झटका लगा। दरअसल, टीम के कप्तान केन विलियमसन इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टॉम लाथम को टीम की कमान सौंपी गई है। प्लेइंग इलेवन में विलियमसन की जगह विल यंग लेंगे। बता दें कि बाईं कोहनी में चोट के चलते विलियमसन के खेलने पर पहले से ही संशय बना हुआ था।

विज्ञापन


कोच गैरी स्टीड ने कहा कि कुछ समय से विलियमसन कोहनी की चोट से परेशान थे। उन्होंने कहा, 'केन के लिए यह आसान फैसला नहीं था लेकिन यही सही फैसला है।' उन्होंने कहा, 'यह फैसला आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को ध्यान में रखकर लिया गया है। हमें यकीन है कि वह 18 जून से होने वाले मैच तक फिट हो जाएंगे।'
विज्ञापन

 


बता दें कि पहले टेस्ट में कप्तान केन का बल्ला खामोश रहा था। उन्होंने पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 13 और 1 रन बनाए थे। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था।
वहीं, अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 10 जून (गुरुवार) से एजबेस्टन में खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद कीवी टीम को 18 जून से भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। ऐसे में कोच की निगाहें डब्ल्यूटीसी के फाइनल पर ज्यादा टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed