{"_id":"6478c7aa7f7b2eca0a0747ea","slug":"new-zealand-bracewell-praised-conway-said-he-got-addicted-to-williamson-s-rapid-improvement-in-technique-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Zealand: ब्रेसवेल ने की कॉनवे की तारीफ, बोले- उन्हें तकनीक में तेजी से सुधार करने की विलियम्सन की लत लग गई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
New Zealand: ब्रेसवेल ने की कॉनवे की तारीफ, बोले- उन्हें तकनीक में तेजी से सुधार करने की विलियम्सन की लत लग गई
Thu, 01 Jun 2023 10:00 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड।
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 01 Jun 2023 10:00 PM IST
सार
अब 31 बरस के कॉनवे ने अपने दूसरे आईपीएल सत्र में चेन्नई सुपरकिंग्स की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाते हुए छह अर्धशतक की मदद से 51 से अधिक की औसत से 672 रन बनाए और इस दौरान नाबाद 92 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा।
विज्ञापन
डेवोन कॉनवे
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर जॉन ब्रेसवेल का मानना है कि करिश्माई बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को पिछली गलतियों से सीखते रहने और अपनी बल्लेबाजी तकनीक में तेजी से सुधार करने की ‘केन विलियम्सन की लत’ लग गई है। न्यूजीलैंड की टीम में देरी से 29 साल की उम्र में जगह बनाने वाले कॉनवे ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट पदार्पण पर दोहरा शतक जड़ा था और सबसे लंबे प्रारूप में ऐसा करने वाले केवल सातवें बल्लेबाज बन गए।
अब 31 बरस के कॉनवे ने अपने दूसरे आईपीएल सत्र में चेन्नई सुपरकिंग्स की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाते हुए छह अर्धशतक की मदद से 51 से अधिक की औसत से 672 रन बनाए और इस दौरान नाबाद 92 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। ऋतुराज गायकवाड़ के साथ उनकी पहले विकेट की साझेदारियों ने सुपरकिंग्स के रिकॉर्ड बराबर करने वाले पांचवें आईपीएल खिताब की नींव रखी। शुभमन गिल और फाफ डुप्लेसिस के बाद वह ऑरेंज कैप की दौड़ में तीसरे स्थान पर रहे।
न्यूजीलैंड के लिए 41 टेस्ट में 102 विकेट चटकाने और 1000 से अधिक रन बनाने वाले ब्रेसवेल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह तीनों प्रारूपों में सामंजस्य बैठाने और कौशल के मामले में पूरी तरह से जादूगर है। जिस तरह से वह हर समय बेहतर क्रिकेटर बनता जा रहे हैं, वह मुझे पसंद है। उन्होंने लगातार सीखने की केन विलियम्सन की लत पकड़ ली है। वह ऐसे व्यक्ति नहीं है जो बैठे रहे और प्रतिभावान होने पर निर्भर रहे।’ कॉनवे ने अब तक 1212 टेस्ट, 508 वनडे और 632 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं।