फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new zealand beat west indies by an inning and 67 runs in first test

पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को मिली शर्मनाक हार, ताश के पत्तों की तरह ढह गए कैरेबियाई बल्लेबाज

Tue, 05 Dec 2017 11:58 AM IST
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम
डिजिटल टीम अमर उजाला.कॉम Updated Tue, 05 Dec 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
new zealand beat west indies by an inning and 67 runs in first test
न्यूजीलैंड टीम - फोटो : File
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान कीवी टीम ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 67 रन से मात देते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 
विज्ञापन


कीवी गेंदबाजों ने कैरेबियाई बल्लेबाजों को पहली पारी में मात्र 134 रन पर ही ढेर कर दिया था। वेस्टइंडीज का कोई भी बल्लेबाज तेज गेंदबाज नील वैगनर के सामने टिक नही सका। वैगनर ने 37 रन देकर साथ विकेट झटके थे। वहीं वेस्टइंडीज के 137 रनों का जवाब देने उतरे कीवी बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा। कप्तान केन विलियमसन ने पहली पारी 520/9 पर घोषित की। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की ओर से अपनी डेब्यू मैच खेल रहे टॉम ब्लंडल ने 107 और ऑलराउंडर कॉलिन डे ग्रानहोम ने 105 रन बनाए। यह शतक न्यूजीलैंड की ओर से दूसरा सबसे तेज टेस्ट शतक रहा। इसके अलावा रॉस टेलर ने 93 और हेनरी निकोल्स ने 67 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा विकेट तेज गेंदबाज केमर रोच ने (3) झटके। इसके अलावा मिगल कमिंस और रॉस्टन चेज को 2-2 विकेट मिले और शैनन गैब्रियल और जेसन होल्डर को 1-1 विकेट मिला। 

ये भी पढ़ेंः इस कैरीबियाई खिलाड़ी के गेंदबाजी एक्शन को मिली आईसीसी की हरी झंडी 


वहीं अपनी दूसरी पारी में वेस्टइंडीज को मजबूत शुरूआत मिली, लेकिन बावजूद इसके वो इसका फायदा उठाने में कामयाब नहीं रही और 319 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन क्रेग ब्रैथवेट ने सबसे ज्यादा 91, शिमरन हेटमायर ने 66 और कीरन पॉवेल ने 40 रन बनाए। 

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, वहीं बोल्ट ग्रैनहोम और बैगरन संयुक्त रूप से 2-2 विकेट लिए। साथ ही एक विकेट स्पिनर सैंटनर ने लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed