{"_id":"60c8314604b8d674c0754fcc","slug":"new-zealand-announced-squad-for-icc-world-test-championship-final-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"WTC Final 2021: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए न्यूजीलैंड टीम की घोषणा, इन खिलाड़ियों को मिली जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Final 2021: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए न्यूजीलैंड टीम की घोषणा, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
Tue, 15 Jun 2021 10:19 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथैम्पटन
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:19 AM IST
सार
न्यूजीलैंड ने भारत के विरुद्ध खेली जाने वाली आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। कीवी टीम 18 जून से भारत के खिलाफ विश्ट टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@BLACKCAPS
विस्तार
भारत के खिलाफ 18 जून से शुरू होने वाले आईसीसी विेश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी 15 सद्स्यीय टीम का एलान कर दिया है। कीवी चयनकर्ताओं द्वारा घोषित की गई इस टीम में नियमित कप्तान केन विलियमसन की वापसी हुई है। बीमार होने की वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। उनके अलावा टिम साउदी और धांसू ऑलराउंडर कोलिन डि ग्रैंडहोम की भी वापसी हुई है।
विज्ञापन
हाल ही में न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को पटखनी दी है। ऐसे में टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले कीवी टीम में उत्साह और आत्मविश्वास भरा नजर आ रहा है। न्यूजीलैंड ने फाइनल को देखते हुए अपने दल में कोलिन डि ग्रैंडहोम को ऑलराउंडर और विल यंग को विशेषज्ञ बल्लेबाज के कवर के साथ जगह दी है। जबकि टॉम बलंडेल को बैक-अप विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है।
विज्ञापन
The @BLACKCAPS have named a 15-member squad for the #WTC21 Final 👇 pic.twitter.com/g2T4XNCrMW
विज्ञापन विज्ञापन— ICC (@ICC) June 15, 2021
वहीं डग ब्रेसवेल, जैकब डफी, डारेल मिशेल, रचिन रवींद्र और मिशेल सेंटनर ऐसे पांच खिलाड़ी हैं जिन्हें इंग्लैंड के विरुद्ध टीम में जगह दी गई थी लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में इन सभी खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है।
न्यूजीलैंड की टीम- केन विलियमसन (कप्तान), टॉम बलंडेल, ट्रेंट बोल्ट, डेवोन कॉनवे, कोलिन डि ग्रैंडहोम, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, ट़ॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, अयाज पटेल, टिम साउदी, रॉस टेलर, नील बैगनर, बीजे वाटलिंग, विल यंग।