फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Pakistan white-ball captain Mohammad Rizwan statement said he will not act as king

Mohammad Rizwan: 'अब मैं राजा...', कप्तान बनने के बाद रिजवान ने दी पहली प्रतिक्रिया, साथियों को दिया खास संदेश

Sun, 27 Oct 2024 09:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 27 Oct 2024 09:06 PM IST
सार

पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को सफेद गेंद प्रारूप का नया कप्तान बनाए जाने का एलान किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सलमान आगा को रिजवान का डिप्टी नियुक्त किया।

विज्ञापन
New Pakistan white-ball captain Mohammad Rizwan statement said he will not act as king
रिजवान कप्तान, सलमान उपकप्तान बने - फोटो : @TheRealPCB

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को नई जिम्मेदारी सौंपी। उन्हें सफेद गेंद प्रारूप का कप्तान नियुक्त किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद रिजवान ने साथी खिलाड़ियों को खास संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर वह कप्तान बनने के बाद खुद को राजा मानने लगेंगे तो सारी चीजें बिगड़ जाएंगी। 
विज्ञापन

रिजवान कप्तान, सलमान उपकप्तान बने
पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को सफेद गेंद प्रारूप का नया कप्तान बनाए जाने का एलान किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सलमान आगा को रिजवान का डिप्टी नियुक्त किया है, यानी वह टी20 और वनडे में उपकप्तान होंगे। लाहौर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चयन समिति में शामिल आकिब जावेद और अजहर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए कप्तान का बयान
रिजवान ने कहा- अगर मैं कप्तान के तौर पर खुद को बादशाह समझने लगूं तो सब बिखर जाएगा। बल्कि मैं तो एक लीडर के तौर पर टीम के 15 लोगों की सेवा करने के लिए यहां हूं। ऐसा ही होना चाहिए। उपलब्धियों के बारे में, इंशाअल्लाह, हमें  हर किसी का समर्थन है। उनका बस हमसे यही कहना है कि लड़ो, लड़ो और लड़ो। वे हमें बार-बार यही संदेश भेजते रहते हैं और हम पूरी कोशिश करेंगे, इंशाअल्लाह, पूरे देश को यह दिखाने की कि हमारे भीतर लड़ने की कमी नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरे पर संभालेंगे कप्तानी
पीसीबी ने मोहम्मद रिजवान को सीमित प्रारूप का कप्तान बना दिया है। बोर्ड का यह फैसला ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले लिया है। रविवार को बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दौर के लिए टीम का भी एलान किया। नए कप्तान ने आगे कहा- हमने परिणाम अल्लाह पर छोड़ दिया है और जो भी परिणाम होगा, हम उसे स्वीकार करेंगे। लेकिन लड़ने की भावना के मामले में कोई कमी नहीं होगी - यह हमारी गारंटी है।

'टीम में 15 कप्तान होंगे'
रिजवान ने टीम के भीतर गुटबाजी के दावों को भी खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तान एक टीम है। विकेटकीपर ने कहा कि टीम में 15 कप्तान होंगे और वे सभी अपने-अपने तरीके से नेतृत्व करेंगे। उन्होंने आगे कहा- देखिए, जहां तक इन अफवाहों का सवाल है ये कहीं से सुनी गई होंगी लेकिन अगर मैं किसी टीम का हिस्सा हूं, तो वह पाकिस्तान टीम है- हमारी यह पूरी टीम है। अब जब मैं कप्तान हूं, तो मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पाकिस्तान के सभी 15 खिलाड़ी अपने-अपने तरीके से कप्तान हैं। कप्तान के रूप में मेरी भूमिका कार्यों को पूरा करना, प्रस्तुतियों में भाग लेना और सम्मेलनों को संभालना है। मैं ये काम कर रहा हूं और इंशाअल्लाह, हमारे सभी पाकिस्तानी टीम के सदस्य भी अपने-अपने अधिकार में कप्तान हैं। जैसा कि आप देख सकते हैं, हर कोई किसी न किसी तरह से नेतृत्व कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed