फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Mumbai Coach to Get Annual Salary of INR 50 Lakh

मुंबई: नए कोच को मिलेगा 50 लाख रुपये का अनुबंध, जाफर सहित इन दिग्गजों ने किया है आवेदन

Thu, 27 May 2021 07:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 27 May 2021 07:59 PM IST
सार

  • मुंबई के नए कोच को सालाना 50 लाख रुपये मिलने की संभावना
  •  वसीम जाफर-अमोल मजूमदार जैसे दिग्गज दौड़ में शामिल

विज्ञापन
New Mumbai Coach to Get Annual Salary of INR 50 Lakh
वसीम जाफर

विस्तार

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) टीम के नए कोच को सालाना 50 लाख रुपये मिलने की संभावना। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एमसीए अध्यक्ष विजय पाटिल, सचिव संजय नाइक और क्रिकेट सुधार समिति नए कोच को हाई-प्रोफाइल नौकरी के दबाव को देखते हुए अच्छा वेतन देना चाहते हैं। सभी को उम्मीद है कि मुंबई अच्छा प्रदर्शन करेगी। यही वजह है कि इस बार इतने बड़े नामों ने इस पद के लिए आवेदन किया है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, नए कोच को 50 लाख रुपये का अनुबंध मिल सकता है। दरअसल, एमसीए सीनियर टीम के कोच को प्रति वर्ष 15-20 लाख रुपये का भुगतान करता है। बता दें कि विनोद कांबली, नीलेश कुलकर्णी और जतिन परांजपे की क्रिकेट सुधार समिति (सीआईसी) आवेदकों का साक्षात्कार करेगी। मुंबई के मुख्य कोच पद के लिए घरेलू क्रिकेट के दिग्गज वसीम जाफर, अमोल मजूमदार और पूर्व लेग स्पिनर साईराज बहुतुले ने आवेदन किया है। 
विज्ञापन


इनके अलावा मुंबई के मुख्य कोच पद के लिए जो अन्य लोगों ने आवेदन किया है, उनमें पूर्व कीपर-बल्लेबाज सुलक्षणन कुलकर्णी, तेज गेंदबाज प्रदीप सुंदरराम, नंदन फडनीस, उमेश पटवाल और विनोद राघवन शामिल हैं। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने पिछले सप्ताह सीनियर पुरुष टीम के कोच पद के लिए 50 प्रथम श्रेणी मैचों की पात्रता मानदंड के साथ आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणजी ट्रॉफी के सबसे अधिक रन बनाने वाले जाफर ने टीम इंडिया के लिए 31 टेस्ट मैच खेले हैं और इस पद के प्रबल उम्मीदवार हैं। वहीं मुजुमदार मुंबई के पूर्व कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में टीम प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी जीती है। वह एनसीए और आइपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच रहे हैं। इसके अलावा जब दक्षिण अफ्रीका ने 2019 में भारत के खिलाफ खेला था, तब वे उनके बल्लेबाजी सलाहकार भी रहे हैं। वह एक प्रसिद्ध कमेंटेटर भी हैं। भारत के लिए दो टेस्ट और आठ एकदिवसीय मैच खेलने वाले बहुतुले ने 188 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 630 विकेट झटके हैं। उन्होंने विदर्भ, केरल, बंगाल को कोचिंग दी है और पिछले दो सत्रों से गुजरात के कोच हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed