फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New ipl teams and cricket in olympics to be discussed in bcci AGM

IPL में दो नई टीमें और ओलंपिक में क्रिकेट, BCCI एजीएम में कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Thu, 03 Dec 2020 09:30 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 03 Dec 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
New ipl teams and cricket in olympics to be discussed in bcci AGM
सौरव गांगुली, जय शाह और धूमल - फोटो : सोशल मीडिया

बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया की 89वीं एजीएम (Annual General Meeting) में सारी दुनिया की निगाह होने वाली है। 24 दिसंबर को होने वाली इस सालाना बैठक में भविष्य के कई अहम फैसले लिए जाने हैं। मसलन आईपीएल में दो नई टीम और ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की एंट्री। तीन नए राष्ट्रीय चयनकर्ताओं और आईसीसी में भारत के प्रतिनिधि की नियुक्ति पर फैसला होगा।

विज्ञापन


सचिव जय शाह ने विज्ञप्ति द्वारा बताया कि बैठक दोपहर 12 बजे होगी। बैठक में कुल 23 बिंदुओं पर बातचीत होगी। एजीएम में चर्चा के लिए दबाव डालने वाले मामलों में, बीसीसीआई सभी राज्य संघों के प्रतिनिधियों से शामिल होने की मंजूरी लेगा।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने एजीएम बुलाने से पहले सभी मान्य ईकाइयों को 21 दिन पहले 23 बिंदुओं का एजेंडा भेजा है, इसमें सबसे अहम बिंदु आईपीएल में दो नयी टीमों को शामिल करके इसे दस टीमों का टूर्नामेंट बनाना है। समझा जाता है कि अडानी समूह और संजीव गोयनका की आरपीजी (राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के मालिक) नई टीमें बनाना चाहते हैं जिनमें से एक टीम अहमदाबाद से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में इस पर भी बात की जाएगी कि आईसीसी और एशियाई क्रिकेट परिषद में बीसीसीआई का प्रतिनिधि कौन होगा। समझा जाता है कि बोर्ड सचिव जय शाह को यह जिम्मेदारी दी जाएगी। चयन समिति के अध्यक्ष के साथ तीन नए चयनकर्ताओं का भी चुनाव होना है।


चयन समिति क्रिकेट समिति का हिस्सा है, इसके अलावा तकनीकी समिति का भी गठन होना है। ये सभी उप समितियां हैं। अंपायरों की उप समिति का भी गठन होगा, इसके साथ ही राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से जुड़े मसलों पर भी बात की जाएगी। बातचीत में भारत का 2021 का ‘फ्यूचर टूर कार्यक्रम’, अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारी और 2028 लॉस एंजिलिस खेलों में क्रिकेट को शामिल करने की मांग जैसे मुद्दों पर भी बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed