फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new captain for india before WC would be unpracticable

धोनी की धमकीः मेरे सिवा नहीं बन सकता कोई कप्तान

Tue, 07 Jan 2014 12:41 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Jan 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
new captain for india before WC would be unpracticable

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि 2015 वर्ल्ड कप तक के लिए भारतीय टीम में ऐसा कोई भी खिलाड़ी नहीं है जो कप्तान बनने में सक्षम हो।

विज्ञापन


साथ ही धोनी ने यह संकेत भी दिया है कि वह क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में टीम की कप्तानी करते रहेंगे। उनके अनुसार 2015 में वर्ल्ड कप शुरू होने में एक साल का समय रह गया है, ऐसे में किसी नए खिलाड़ी को कप्तानी का भार सौंपना व्यावाहारिक नहीं होगा।
विज्ञापन


दिल्ली में एक कार्यक्रम में भारतीय कप्तान धोनी ने कहा कि वर्ल्ड कप शुरू होने में अब एक साल का समय रह गया है और यहां से वापसी के लिए कोई मौका नहीं है।

कप्तान धोनी ने कहा, "यह आदर्श समय नहीं होगा कि किसी भी नए लड़के के लिए वर्ल्ड कप से पहले 70-80-90 गेम्स खेलने का मौका न मिले।"

उन्होंने कहा, "बतौर कप्तान मैं दबाव को समझता हूं। आपको अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा अनुभवी होना होता है। इसलिए हमें आगे बढ़ना होगा।" धोनी ने यह बात एक सवाल के जवाब में कही जब उनसे पूछा गया कि वह अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए किस एक प्रारूप को छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में खुद महेंद्र सिंह धोनी ने ऐलान किया था कि 2015 में वर्ल्ड कप को बचाने के लिए टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे। साथ ही 2013 के अंत तक क्रिकेट के एक प्रारूप को छोड़ देंगे।

धोनी पर टीम इंडिया का नेतृत्व करने के अलावा कई और दबाव भी हैं। वह टीम के विकेटकीपर होने के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी उनका अहम रोल होता है।

धोनी ने कहा, "यह सही है कि मैंने एक बार किसी एक फार्मेट में कप्तानी छोड़ने की बात कही थी। तब मुझे लग रहा था कि मेरा शरीर मेरा साथ नहीं दे रहा है। लेकिन अब ऐसी कोई बात नहीं है। मेरा शरीर मेरा पूरा साथ दे रहा है और मेरा किसी भी फार्मेट में कप्तानी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।"

भारत ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज 0-1 से गंवा दिया था। अब टीम इंडिया को न्यूजीलैंड का दौरा करना है जहां विदेशी धरती पर उसकी अगली परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed