स्मिथ-वॉर्नर को मिली जो सजा, वो क्रिकेट इतिहास में इससे पहले कभी नहीं हुआ था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि मैच के दौरान ही किसी टीम के कप्तान को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा हो। गौरतलब है कि बॉल टेंपरिंग विवाद को कारण ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ को अपने कप्तानी पद से हाथ धोना पड़ा। इसके अलावा टीम के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को भी टीम की उप-कप्तानी से हटा दिया गया। स्मिथ की जगह शेष मैच व सीरीज में कप्तान की जिम्मेदारी टिम पैन को दी गई है।
इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से स्टीव स्मिथ को कप्तानी पद से हटाने के लिए कहा था। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने भी इस घटना को निराशाजनक करार दिया था। उन्होंने कहा, 'हम इस खबर को सुनकर बेहद ही निराश हुए। यह खबर विश्वास करने के लायक बिल्कुल नहीं लग रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम धोखाधड़ी में शामिल थी।'
वहीं, इस विवाद के कारण स्मिथ और सलामी बल्लेबाज कैमरन बेनक्रॉफ्ट बुरी तरह फंस गए हैं। कप्तान स्टीव स्मिथ पर एक मैच का बैन और मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। वहीं, बेनक्रॉफ्ट पर मैच फीस का 75 प्रतिशत और आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट लेवल-2 के तहत 3 डिमेरिट प्वाइंट्स भी दिया गया है।
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन गेंद के साथ छेड़छाड़ कि गई थी। केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कैमरन बेनक्रॉफ्ट एक पीले रंग की चीज अपनी पैंट में रखते नजर आ रहे थे।
इसके बाद बेनक्रॉफ्ट को अपनी पैंट के अंदर कुछ पीले रंग की चीज रखते टीवी कैमरा में कैद किया गया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के 43वें ओवर का था, जिसमें बेनक्रॉफ्ट पीले रंग की कोई चीज हाथ में लिए दिखाई दिए थे। इसके बाद अंपायर नाइजल लोंग और रिचर्ड इलिंगवर्थ ने उनसे बात भी की थी।