फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Netherlands beat South Africa by 38 runs in ODI World Cup 2023

ODI WC 2023: अफगानिस्तान के बाद नीदरलैंड ने किया उलटफेर, दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराया

Wed, 18 Oct 2023 12:11 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 18 Oct 2023 12:11 AM IST
सार

एक वर्ष पहले ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 विश्वकप में भी नीदरलैंड ने द. अफ्रीका पर उलटफेर भरी जीत दर्ज की थी। यह वनडे विश्वकप में नीदरलैंड की अब तक की तीसरी जीत है। 

विज्ञापन
Netherlands beat South Africa by 38 runs in ODI World Cup 2023
नीदरलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 इंग्लैंड के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम भी उलटफेर का शिकार हुई है। दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस विश्व कप में यह अफ्रीका की तीन मुकाबलों में पहली हार है। इससे पहले इस टीम ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को हराया था, लेकिन नीदरलैंड की टीम बड़ा उलटफेर करने में सफल रही। बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और दोनों पारियों से सात-सात ओवर की कटौती हुई। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। नीदरलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। 82 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद कप्तान एडवर्ड्स ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर बेहतरीन साझेदारियां की और अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। नीदरलैंड के लिए कप्तान चार्ल्स एडवर्ड्स ने नाबाद 78 रन बनाए। वन डर मर्वे ने 29 और आर्यन दत्त ने नौ गेंद में 23 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन और कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट लिए। गेराल्ड कोट्जी और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन


246 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। 36 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। डिकॉक 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बावुमा 16 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। मार्करम एक और डुसेन चार रन बनाकर आउट हुए। क्लासेन और मिलर ने पांचवें विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी कर थोड़ी उम्मीदें जगाई, लेकिन क्लासेन के आउट होने के बाद मिलर अकेले पड़ गए। यानसेन नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मिलर भी 43 रन के निजी स्कोर पर चलते बने और दक्षिण अफ्रीका की हार तय हो गई। कोट्जे 22 रन बनाकर आउट हुए। रबाडा ने नौ रन बनाए। अंत में केशव महाराज और लुंगी एनगिडी ने टीम का स्कोर 207 रन तक ही पहुंचा सके और टीम 38 रन से मैच हार गई।
विज्ञापन

Netherlands beat South Africa by 38 runs in ODI World Cup 2023
icc cricket world cup - फोटो : सोशल मीडिया
एक वर्ष पहले ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 विश्वकप में भी नीदरलैंड ने द. अफ्रीका पर उलटफेर भरी जीत दर्ज की थी। यह वनडे विश्वकप में नीदरलैंड की अब तक की तीसरी जीत है। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवड्र्स ने अपनी टीम की जीत की इबारत लिखते हुए 69 गेंद में नाबाद 78 रन की पारी खेली। नीदरलैंड ने अंतिम 9.1 ओवर में एक विकेट खोकर 105 रन बनाए, जो उसकी जीत का कारण बनें। नीदरलैंड ने बारिश के कारण घटाए गए निर्धारित 43 ओवर में आठ विकेट पर 245 रन बनाए और बाद में द. अफ्रीका को 42.5 ओवर में 207 रन पर समेट दिया।

सात विकेट पर 140 से 245 पर पहुंचा नीदरलैंड
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेंबा बावुमा के निमंत्रण पर पहले बल्लेबाजी कर रही नीदरलैंड एक समय 200 तक पहुंचता नहीं दिखाई दे रहा था, लेकिन एडवड्र्स की अगुवाई में अंतिम नौ ओवरों में की गई आक्रामक बल्लेबाजी ने उसे 33.5 ओवर में सात विकेट पर 140 से 43 ओवर में आठ विकेट पर 245 रन तक पहुंचा दिया। एडवड्र्स ने 69 गेंद में 10 चौके और एक छक्का लगाकर वनडे में अपना 14वां अर्धशतक लगाया। अंत में उनके साथ पूर्व द. अफ्रीकी क्रिकेटर रॉल्फ वानडर मर्वे ने 19 गेंद में 29 और आर्यन दत्त ने नौ गेंद में तीन छक्कों की मदद से नाबाद 23 रन बनाए। वानडर मर्वे के साथ उन्होंने 36 गेंद में 64 और आर्यन के साथ 19 गेंद में अटूट 41 रन की साझेदारी की।

Netherlands beat South Africa by 38 runs in ODI World Cup 2023
नीदरलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
आठ रन के अंतराल में अफ्रीका ने खोए शुरुआती चार विकेट
245 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एकरमैन ने क्विंटन डि कॉक (20) को आउट कर विकेटों के गिरने की शुरुआत की। इस वक्त स्कोर 36 रन था। यहां से टर्न ले रही पिच पर वानडर मर्वे ने कप्तान तेंबा बावुमा (16), रॉसी वानडर दुसेन (4) को आउट किया। वान मीकरन ने मार्करम (1) को बोल्ड कर द. अफ्रीका का स्कोर चार विकेट पर 44 रन कर दिया। उसने आठ रन के अंतराल में चार विकेट खो दिए। यहां से अफ्रीकी टीम अंत तक नहीं उबरी। क्लासेन (28) और डेविड मिलर (48) ने 45 रन की साझेदारी की, लेकिन वान बीक ने क्लासेन को आउट कर उम्मीदें तोड़ दीं। उन्होंने मिलर को भी बोल्ड किया। वानडर मर्वे ने 34 रन देकर दो विकेट भी लिए।

पहली बार पूर्ण सदस्य देश को हराया
यह नीदरलैंड का पांचवां विश्वकप है। 2011 के बाद से यह टीम पहली बार वनडे विश्वकप में खेल रही है। यह उसका 23वां मैच था, जिसमें पहली बार उसने आईसीसी के पूर्ण सदस्य देश को हराया है। इससे पहले उसने 2003 में नमीबिया को और 2007 में स्कॉटलैंड को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed