15 वर्षीय कुशल मल्ला ने रचा इतिहास, फिफ्टी जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दिग्गजों को छोड़ा पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज कुशल मल्ला ने अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया है। आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 में शनिवार को यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) के खिलाफ बल्लेबाज करते हुए कुशल ने छह नंबर पर बल्लेबाज करते हुए 49 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा। इसके साथ ही वह सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
A fighting knock on ODI debut from Nepal's 15-year-old Kushal Malla!
After a shaky start, he steadied the proceedings with Binod Bhandari before Karima Gore had him dismissed for 50.
Follow #CWCL2 live: https://t.co/SqyWqjiEjR#RoadToCWC23 pic.twitter.com/Tnld7KB868— ICC (@ICC) February 8, 2020विज्ञापन
वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी नेपाल टीम के ही एक बल्लेबाज के नाम था। नेपाल के रोहित कुमार पौडेल ने 16 साल 146 दिनों में अमेरिका के खिलाफ ही अर्धशतक जड़ा था।
मगर कुशल मल्ला ने 15 साल और 340 दिनों की उम्र में वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच में फिफ्टी जड़ कर वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया। इस मामले में कुशल ने पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी और टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है।
शाहिद अफरीदी ने 16 साल 217 दिनों की उम्र में अर्धशतक जड़ा था। हालांकि, उन्होंने फिर इसे शतक में बदल दिया था। वहीं, 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन ने 17 साल की उम्र में में अर्धशतक जमाया था।