{"_id":"5e7381818ebc3e78bb34d61c","slug":"neeraj-chopra-went-quarantine-after-being-in-camp-sports-ministry-banned-sports-events","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप में रहने के बाद एकांतवास में गए नीरज चोपड़ा, खेल मंत्रालय ने लगाई खेल आयोजनों पर रोक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कैंप में रहने के बाद एकांतवास में गए नीरज चोपड़ा, खेल मंत्रालय ने लगाई खेल आयोजनों पर रोक
Fri, 20 Mar 2020 07:29 AM IST
मुकेश कुमार झा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 20 Mar 2020 07:29 AM IST
सार
- 15 अप्रैल तक कोई भी कंपटीशन, इवेंट, ट्रायल नहीं कराए जा सकेंगे
- एथलेटिक फेडरेशन ने इंडियन ग्रांप्री, फेडरेशन कप और एनआरएआई ने शॉटगन ट्रायल रद्द किए
- ओलंपिक की तैयारियों में जुटे खिलाडियों से बाहरियों के मिलने-जुलने पर रोक
- सिर्फ ओलंपिक क्वालिफायर और खेलने के दावेदार बंद दरवाजों में करेंगे ट्रेनिंग
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोरोना वायरस को लेकर स्थितियों को नियंत्रण में रखने के लिए खेल मंत्रालय ने गुरुवार को देश में सभी तरह के खेल आयोजनों, प्रतियोगिताओं और ट्रायल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। खेल मंत्री किरन रिजिजू ने घोषणा की है कि 15 अप्रैल तक कोई भी खेल संघ किसी तरह की खेल गतिविधि को संचालित नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
सिर्फ ओलंपिक की तैयारियों में जुटे खिलाडिय़ों को बंद दरवाजों में ट्रेनिंग की इजाजत होगी। यही नहीं इन खिलाडियों और इनके सपोर्ट स्टाफ से किसी भी बाहरी के मिलने पर पाबंदी लगा दी गई है। खेल मंत्री के इस आदेश के बाद एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 20 और 25 मार्च को पटियाला में होने वाली इंडियन ग्रांप्री और 10 अप्रैल से होने वाले फेडरेशन कप को रद्द कर दिया है। वहीं एनआरएआई ने भी कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रहे शॉटगन ट्रायल को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
इंडियन ग्रांप्री, ट्रायल के चलते उठाना पड़ा कदम
खेल मंत्रालय को यह कदम एएफआई की ओर से कराई जाने वाली इंडियन ग्रांप्री और एनआरएआई की ओर से कराए जा रहे ओलंपिक ट्रायल के चलते उठाना पड़ा। खेल मंत्री किरन रिजिजू ने साफ किया कि ओलंपिक की तैयारियों में किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी, लेकिन सिर्फ ओलंपिक के दावेदारों को ही कैंप में रहने की इजाजत होगी। अमर उजाला ने रविवार को ही बता दिया था कि ओलंपिक की तैयारियां बंद दरवाजों में होंगी।
विज्ञापन
बाहर से आने वाले खिलाड़ी रहेंगे एकांतवास में
खेल मंत्री ने यह भी साफ किया है कि जो भी खिलाड़ी बाहर से आ रहा है। उसे 14 दिनों के खुद के एकांतवास में जाना जरूरी है। ओलंपिक की तैयारियों में जुटे खिलाडिय़ों को कैंप में ही खुद के एकांतवास में रखा जाएगा।
वेटलिफ्टिंग संघ ने बंद किया ऑफिस
भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से ऑफिस बंद किए जाने की घोषणा के बाद भारतीय वेटलिफ्टिंग संघ ने भी गुरुवार से अपना ऑफिस बंद कर दिया। संघ के सेक्रेटरी जनरल सहदेव यादव के मुताबिक सारा घर से होगा। यही नहीं एनआईएस पटियाला में चल रहे कैंप में लिफ्टरों की संख्या घटाकर आठ किया जा रहा है। ओलंपिक में खेलने के दावेदार मीराबाई चानू, राखी हलधर, जेरमी लालरिनुनगा को बाकी लिफ्टर कैंप में तैयारियां कराएंगे।