{"_id":"65a23a07de29d0d341011318","slug":"nazmul-hasan-to-step-down-as-bangladesh-cricket-board-president-takes-up-ministry-role-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh Cricket: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष पद छोड़ेंगे नजमुल हसन, मंत्री पद पर देंगे ध्यान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Bangladesh Cricket: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष पद छोड़ेंगे नजमुल हसन, मंत्री पद पर देंगे ध्यान
Sat, 13 Jan 2024 12:51 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:51 PM IST
सार
बीसीबी के चुनाव अक्तूबर 2025 में होने हैं और नजमुल के पद छोड़ने की स्थिति में संचालन संस्था का कोई सदस्य यह पद संभाल सकता है।
विज्ञापन
सौरव गांगुली, रमीज राजा और नजमुल हसन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के मौजूदा अध्यक्ष नजमुल हसन आम चुनाव में जीत के बाद खेल मंत्री बनाए जाने के कारण अपने पद से इस्तीफा देंगे। नजमुल 2012 से बीसीबी के अध्यक्ष हैं। उन्होंने सात जनवरी को हुए चुनाव में किशोरगंज-6 सीट से जीत दर्ज की थी।
इसके चार दिन बाद उन्हें युवा एवं खेल मंत्री पद सौंपा गया था। अब उनके वर्तमान पद से हटने की संभावना है। नजमुल ने पत्रकारों से कहा, 'मैं दोनों पदों पर बने रह सकता हूं। मंत्री पद हासिल करने और बीसीबी के पद से हटने के बीच कोई संबंध नहीं है क्योंकि पहले भी कई मंत्री इस तरह की भूमिकाएं निभा रहे थे। दूसरे देशों में भी ऐसा होता है और यह कोई मुद्दा नहीं है।'
उन्होंने कहा, 'हालांकि, अच्छा होगा अगर ऐसा नहीं हो, क्योंकि ऐसे में कहा जा सकता है कि मैं क्रिकेट को प्राथमिकता दे रहा हूं। खेल मंत्री होने के कारण मैं हर एक खेल को प्राथमिकता में रखना चाहता हूं।' बीसीबी के चुनाव अक्तूबर 2025 में होने हैं और नजमुल के पद छोड़ने की स्थिति में संचालन संस्था का कोई सदस्य यह पद संभाल सकता है।