फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nathan Lyon says it will be a different challenge for Australia to take on South Africa in the WTC final

WTC Final: 'दक्षिण अफ्रीका का सामना करना अलग चुनौती', लियोन ने बताया, क्यों आसान नहीं होगी ऑस्ट्रेलिया की राह

Sat, 07 Jun 2025 04:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 07 Jun 2025 04:00 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के पास कई आईसीसी ट्रॉफी जीतने का अनुभव है, इसके बावजूद टीम के दिग्गज स्पिनर का मानना है कि उनकी टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका का सामना करना अलग चुनौती होगी।

विज्ञापन
Nathan Lyon says it will be a different challenge for Australia to take on South Africa in the WTC final
नाथन लियोन - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 जून से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इसमें खिताब के बचाव के लिए उतरेगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका के पास पहली बार इस आईसीसी ट्रॉफी को जीतने का मौका होगा। ऑस्ट्रेलिया के पास कई आईसीसी ट्रॉफी जीतने का अनुभव है, इसके बावजूद टीम के दिग्गज स्पिनर का मानना है कि उनकी टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका का सामना करना अलग चुनौती होगी। 
विज्ञापन

गत चैंपियन के तौर पर उतरेगा ऑस्ट्रेलिया 
ऑस्ट्रेलिया 11 जून से लॉर्ड्स में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में गत विजेता के रूप में उतरेगा। उनकी टीम में पिछले डब्ल्यूटीसी फाइनल के अलावा 2015 वनडे विश्व कप, 2021 टी20 विश्व कप और 2023 वनडे विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं। लियोन का मानना है कि ये खिताबी मुकाबला ड्यूक गेंद के साथ विदेशी परिस्थितियों में खेला जाएगा इसलिए कंगारू टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका का सामना करना अलग चुनौती होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लियोन बोले- बड़े मैचों का दबाव झेलने की क्षमता 
लियोन ने कहा,  हमारी टीम में वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ दो साल पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने वाले खिलाड़ियों का अनुभव है। यह अनुभव और बड़े मैचों के दबाव झेलने की क्षमता हमारे पक्ष में है। लेकिन जब आप मैदान में उतर जाते है तो अतीत के परिणाम का कोई मतलब नहीं रह जाता है। दक्षिण अफ्रीका के पास कुछ विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं और जाहिर है कि उनके पास कुछ अविश्वसनीय गेंदबाज भी हैं। ऐसे में यह एक अच्छी चुनौती होगी।
विज्ञापन

इंग्लैंड की परिस्थितियों गेंदबाजों को अच्छी स्विंग मिलती है। ऑस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाजों को अधिक उछाल मिलता है। ऑस्ट्रेलिया घरेलू मैचों के लिए कूकाबुरा गेंदों का उपयोग करता है। यह गेंद थोड़ी पुरानी होने के बाद स्पिनरों के लिए मददगार होती है। लियोन ने कहा, यह मुकाबला ड्यूक गेंद से विदेशी परिस्थितियों में होगा। दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण एक दूसरे के सामने होंगे। यह इस मुकाबले को और रोचक बनायेगा। ऐसे में यह बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed