फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nat Sciver-Brunt scripts history becomes first-ever batter with 1000 runs in Hundred know complete details

Nat Sciver-Brunt: कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने रचा इतिहास, द हंड्रेड में 1000 रन पूरे करने वाली पहली बल्लेबाज

Sat, 09 Aug 2025 05:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 09 Aug 2025 05:44 PM IST
सार

सिवर-ब्रंट ने यह उपलब्धि शुक्रवार (8 अगस्त) को बर्मिंघम के एजबेस्टन में रॉकेट्स के खिलाफ बर्मिंघम फीनिक्स के मैच के दौरान हासिल की। इस दौड़ में  डैनी व्याट और लाउरा वोल्वार्ड्ट जैसी दिग्गज बल्लेबाज भी शामिल हैं। दोनों ने क्रमश: 939 और 871 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
Nat Sciver-Brunt scripts history becomes first-ever batter with 1000 runs in Hundred know complete details
नैट सिवर ब्रंट - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड की कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने द हंड्रेड में 1000 रन पूरे करने वाली पहली बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने सिर्फ 30 मैचों में 1031 रन बनाए। ट्रेंट रॉकेट्स के लिए खेलते हुए उनका औसत 49.09 का है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

1000 रन पूरे करने की दौड़ में ये बल्लेबाज भी शामिल
सिवर-ब्रंट ने यह उपलब्धि शुक्रवार (8 अगस्त) को बर्मिंघम के एजबेस्टन में रॉकेट्स के खिलाफ बर्मिंघम फीनिक्स के मैच के दौरान हासिल की। इस दौड़ में  डैनी व्याट और लाउरा वोल्वार्ड्ट जैसी दिग्गज बल्लेबाज भी शामिल हैं। दोनों ने क्रमश: 939 और 871 रन बनाए हैं। पुरुषों की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी फिल सॉल्ट हैं, जिन्होंने 36 मैचों में 995 रन बनाए हैं। उनके बाद जेम्स विंस, बेन डकेट, डेविड मलान और विल जैक्स का नंबर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

द हंड्रेड में सर्वाधिक रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज

बल्लेबाज टीम मैच रन
नैट सिवर ब्रंट ट्रेंट रॉकेट्स 30 1031
डैनी व्याट सदर्न ब्रेव 35 939
लाउरा वोलवार्ड्ट मैनचेस्टर ओरिजिनल्स, नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स, सदर्न ब्रेव 28 871
सोफिया डंकली सदर्न ब्रेव, वेल्श फायर 33 852
टैमी ब्यूमाउंट लंदन स्पिरिट, वेल्श फायर 29 767
विज्ञापन

द हंड्रेड में सर्वाधिक रन बनाने वाले पुरुष बल्लेबाज

बल्लेबाज टीम मैच रन
फिल सॉल्ट मैनचेस्टर ओरिजिनल्स 36 995
जेम्स माइकल विंस सदर्न ब्रेव 37 986
बेन डकेट बर्मिंघम फीनिक्स, वेल्श फायर 30 891
डेविड मलान नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स, ओवल इन्विन्सिबल्स, ट्रेंट रॉकेट्स 32 849
विल जैक्स ओवल इन्विन्सिबल्स 34 814
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed