फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Naman Ojha Father Arrested: Former cricketer Naman Ojha's father VK Ojha arrested, accused of embezzlement of Crore Rupees

Naman Ojha Father Arrested: पूर्व क्रिकेटर नमन ओझा के पिता गिरफ्तार, बैंक मैनेजर रहते सवा करोड़ रुपये के गबन का आरोप

Mon, 06 Jun 2022 09:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 Jun 2022 09:47 PM IST
सार

2014 में केस दर्ज होने के बाद से वीके ओझा फरार चल रहे थे। पुलिस पिछले आठ साल से उनकी तलाश कर रही थी। मामले में संलिप्त अन्य आरोपीयों पर धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी, 34 और आईटी एक्ट की धारा 65,66 के तहत मुकदमा दर्ज था।

विज्ञापन
Naman Ojha Father Arrested: Former cricketer Naman Ojha's father VK Ojha arrested, accused of embezzlement of Crore Rupees
वीके ओझा और नमन ओझा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर नमन ओझा के पिता वीके ओझा को सोमवार को मुलताई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नमन के पिता पर बैंक मैनेजर रहते सवा करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। मुलताई पुलिस ने सोमवार को वीके ओझा को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा। इस दौरान थाने में नमन ओझा भी मौजूद रहे। उन्होंने पिता की जमानत का प्रयास किया, लेकिन जमानत नहीं मिली।
विज्ञापन


दरअसल, बैंक ऑफ महाराष्ट्र की जौलखेड़ा शाखा में 2013 में लगभग सवा करोड़ रुपए के गबन का मामला सामने आया था। इस मामले में 2014 में तत्कालीन मैनेजर रहे नमन के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उन पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


2014 में केस दर्ज होने के बाद से वीके ओझा फरार चल रहे थे। पुलिस पिछले आठ साल से उनकी तलाश कर रही थी। मामले में संलिप्त अन्य आरोपीयों पर धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी, 34 और आईटी एक्ट की धारा 65,66 के तहत मुकदमा दर्ज था। बाकी आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तर कर चुकी है। पुलिस ने सोमवार को वीके ओझा को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशहुर क्रिकेटर हैं नमन ओझा
नमन ओझा भारत के जानेमाने क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपने करियर में एक टेस्ट, एक वनडे और दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसके अलावा नमन ने 113 आईपीएल मैच भी खेले हैं। टेस्ट में नमन के नाम 56 रन, वनडे में एक रन और टी-20 में 12 रन हैं।


आईपीएल में नमन ने 1554 रन बनाए हैं। नमन का जन्म 20 जुलाई 1983 (आयु 38 ) को उज्जैन में हुआ था। नमन ने 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इस दौरान इंदौर के होल्कर स्टेडियम में वह अपने पिता के साथ पहुंचे थे और फोटो खिंचवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed