फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Najmul Hossain Shanto named Bangladesh captain in all formats Captaincy snatched from Shakib Al Hasan

Bangladesh Cricket: बांग्लादेश ने तीनों फॉर्मेट में इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, शाकिब अल हसन की हुई छुट्टी

Mon, 12 Feb 2024 08:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: रोहित राज Updated Mon, 12 Feb 2024 08:08 PM IST
सार

शाकिब ने पिछले साल वनडे विश्व कप से पहले घोषणा की थी कि वह टूर्नामेंट के बाद वनडे कप्तानी छोड़ देंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि उनके टेस्ट में बने रहने की संभावना नहीं है लेकिन उन्होंने टी20 विश्व कप के दौरान टीम का नेतृत्व करने में रुचि व्यक्त की थी।

विज्ञापन
Najmul Hossain Shanto named Bangladesh captain in all formats Captaincy snatched from Shakib Al Hasan
नजमुल हुसैन शान्तो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बड़ा फैसला लेते हुए नजमुल हुसैन शान्तो को तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाया है। बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा कि 25 वर्षीय खिलाड़ी को एक साल के लिए बांग्लादेश का कप्तान बनाया गया है। शान्तो पहले ही बांग्ला टाइगर्स का नेतृत्व कर चुके हैं। टी20 विश्व कप नजदीक आने के कारण उन्हें एक साल के लिए कमान सौंपी गई है। अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन अब किसी भी फॉर्मेट में कप्तान नहीं होंगे।
विज्ञापन


शाकिब ने टी20 विश्व कप में कप्तानी की इच्छा जताई थी। ऐसे में नजमुल को टी20 की कमान संभालते हुए देखना आश्चर्य की बात है। शाकिब ने आगामी टूर्नामेंट के लिए एक टीम बनाई थी। बीसीबी ने गाजी अशरफ हुसैन को अपना नया मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया है। मुख्य चयनकर्ता के रूप में मिन्हाजुल आबेदीन का आठ साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। हन्नान सरकार को भी नए चयनकर्ता के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि पूर्व कप्तान हबीबुल बशर ने भी अपना चयनकर्ता पद छोड़ दिया है।
विज्ञापन


शाकिब की आंख में है समस्या
शान्तो ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल के टेस्ट मैचों के बाद के बाद सीमित ओवरों के मैच में भी प्रभावशाली नेतृत्व किया। यह समझा जाता है कि बीसीबी ने वनडे कप्तानी के लिए शाकिब पर विचार किया था, लेकिन बोर्ड ने इस भूमिका के लिए शान्तो को आगे बढ़ाया। शाकिब ने अपनी आंख में समस्या के बारे में सूचित किया था। इस कारण वह श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज में नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाकिब ने पिछले साल वनडे विश्व कप से पहले घोषणा की थी कि वह टूर्नामेंट के बाद वनडे कप्तानी छोड़ देंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि उनके टेस्ट में बने रहने की संभावना नहीं है लेकिन उन्होंने टी20 विश्व कप के दौरान टीम का नेतृत्व करने में रुचि व्यक्त की थी। शाकिब ने पिछले 12 महीनों में एक प्रभावशाली टी20 टीम बनाई है, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ विशेष रूप से जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed