फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Nagaland teenager preparing for IPL 2021 auction, learn leg spin watchig shane warne videos on phone

वॉर्न के वीडियो देखकर स्पिन गेंदबाजी सीखने वाले नागालैंड के 16 वर्षीय गेंदबाज की नजर आईपीएल पर

Mon, 15 Feb 2021 07:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 15 Feb 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Nagaland teenager preparing for IPL 2021 auction, learn leg spin watchig shane warne videos on phone
खरीवित्सो केनसे - फोटो : twitter@HyuniloAniloKhing

आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में कुछ ही दिन का समय बाकी है। नए सत्र में शामिल होने के लिए दुनियाभर से कई खिलाड़ियों ने अपना नामांकन करवाया है। इनमें से एक नाम नागालैंड के 16 वर्षीय स्पिनर खरीवित्सो केनसे का भी है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न की गेंदबाजी के वीडियो देखकर फिरकी के गुर सीखने वाले लेग स्पिनर केनसे की नजरें 18 फरवरी को होने वाली आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी में सभी टीमों का ध्यान खींचने पर लगी है। 
विज्ञापन


दीमापुर के समीप सोविमा गांव में एक कारपेंटर के सात बच्चों में पांचवें नंबर के बेटे केनसे का कहना है कि वह अपने आप क्रिकेटर बना और टीवी पर वॉर्न की गेंदबाजी देखकर अपने हुनर को निखारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल नीलामी में उसकी बेस प्राइज 20 लाख रुपये है और सुना है कि मुंबई इंडियंस तथा राजस्थान रॉयल्स दोनों की उसमें दिलचस्पी है। छह मार्च को 17 वर्ष के होने जा रहे केनसे नीलामी में शामिल 292 खिलाड़ियों में से हैं।

उन्होंने चेन्नई से पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘पहले मैं आफ स्पिन डालता था लेकिन मेरी ऊंगलियों में दर्द हो जाता था। फिर मैने लेग स्पिन डालना शुरू किया। मेरे पास कोई कोच नहीं था तो मैने टीवी और फोन पर वॉर्न के वीडियो देखने शुरू किए।’

केनसे ने कहा, ‘वह जिस तरह से गेंद को टर्न कराते हैं, वह मुझे बहुत पसंद है। मैने लेग स्पिन अपने आप सीखी है। एक सर अंडर 16 क्रिकेट में मेरा मार्गदर्शन करते थे।’


विजय हजारे ट्रॉफी में नगालैंड के लिए खेल रहे केनसे ने अरूणाचल प्रदेश के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के जरिए प्रदेश के लिए क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने चार मैचों में सात विकेट लिए जिसमें मिजोरम के खिलाफ तीन विकेट चटकाए। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस ने पिछले महीने उन्हें ट्रायल के लिए भी बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed